Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

पानी की कहानी - बहलोलपुर में हिंडन को प्रदूषित करने वाली 16 औद्योगिक यूनिट पर कानूनी कार्रवाई, एनजीटी पॉल्यूशन बोर्ड भी सख्त

  • By
  • Koshi River
  • June-01-2023
नोएडा के बहलोलपुर में बहने वाली हिंडन नदी का रंग हाल ही में खून जैसा लाल नजर आया, कचरे से अटी हिंडन नदी के पानी का रंग लाल, पीला या काला होने से स्थानीय निवासियों को कोई हैरानी नहीं है क्योंकि उनके लिए यह जैसे रोजाना की बात हो गई है। हिंडन के इस तरह रंग बदलने का कारण बहलोलपुर गांव में चल रही औद्योगिक इकाइयां हैं, जो सरकारी और न्यायिक निर्देशों के बावजूद भी विषैले औद्योगिक अपशिष्ट को लगातार हिंडन में बहा रही हैं। इसी पर सख्त होते हुए यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) ने हिंडन नदी को प्रदूषित कर रही बहलोलपुर गांव की 16 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के लिए उनकी बिजली काट दी गई है।

ग्रामीणों की शिकायत पर की गई कार्यवाही -

नोएडा के बहलोलपुर में ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ आवासीय क्षेत्र में भी बहुत सी औद्योगिक इकाइयां चल रही है, जिनमें अधिकतर रंगाई की फैक्ट्री हैं। कपड़े रंगने के दौरान निकलने वाले केमिकलयुक्त अपशिष्ट को यह कारखाने नालों के जरिए हिंडन में डाल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहलोलपुर में 30 से भी अधिक इस प्रकार के कारखाने हैं, जिनसे हिंडन में कभी लाल, कभी काला तो कभी पीला प्रदूषक पानी देखा जाता है।

ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए नाले से हिंडन में गिर रहे अपशिष्ट की वीडियो शेयर करते हुए पलूशन बोर्ड से शिकायत की थी, जिसके आधार पर टीम ने गांव में आकर जांच की और गैर कानूनी रूप से इन औद्योगिक इकाइयों को चलते हुए पाया गया। जांच के आधार पर इन इकाइयों के खिलाफ यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) और बिजली विभाग ने कार्यवाही की और इनकी बिजली काट दी गई। इसके अतिरिक्त इन्हें स्थायी रूप से बंद कराने के लिए विभाग ने नोएडा अथॉरिटी को भी सूचना दी है।

16 औद्योगिक इकाइयां सील, काटे गए विद्युत कनेक्शन -

यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बहलोलपुर के सेक्टर 65 में पहुंचकर 16 औद्योगिक इकाइयों को न केवल सील किया, बल्कि इनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। घंटों चली इस कार्यवाही में न्यूरो प्रिन्ट, मेसर्स राज प्रोसर्स, आरके इंटरप्राईजेल, शुभम प्रिंटर, चंदन डाइंग, आशु डाइंग, पूजा डायर्स, वरुण गंगवार डाइंग, शिवा डाइंग, शिवम डाइंग, सलीम डाइंग, जय बाबा, राधिक डाइंग, डीवी इंटरप्राईजेज इत्यादि को सील किया गया और इनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काटी गई बिजली -

22 फरवरी, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि यदि कोई औद्योगिक इकाई पानी को प्रदूषित करती पाई जाए, तो उसे अवैध मानते हुए उसकी बिजली काटी जाए। इसी आदेश को आधार मानते हुए पॉल्यूशन बोर्ड और बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ बहलोलपुर पहुंची और इन औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्यवाही की।

पॉल्यूशन बोर्ड की कार्यवाही में तकरीबन 16 यूनिट की बिजली काट दी गई है। बताते चलें कि इन औद्योगिक इकाइयों के चलते इलाके का भूजल भी तेजी से खराब हो रहा है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने बीमार होने की शिकायत की भी की है।

30 जून तक पेश करनी होगी रिपोर्ट -

हिंडन नदी को प्रदूषित करने के मामले में याचिकाकर्ता की शिकायत पर एनजीटी ने सुनवाई करते हुए मार्च में प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक सप्ताह के अंदर जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया था, जिसमें सात जिलों के डीएम, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर समेत छह जिलों के एसएसपी और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया।

यह कमेटी 30 जून तक हिंडन नदी को प्रदूषित किए जाने के मामले में पूरी तरह से जांच कर रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेगी, जिसके बाद एक अगस्त को एनजीटी में मामले की सुनवाई की जाएगी। नोएडा क्षेत्राधिकारी यूपीपीसीबी प्रवीण यादव ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


-नोएडा के बहलोलपुर में बहने वाली हिंडन नदी का रंग हाल ही में खून जैसा लाल नजर आया, कचरे से अटी हिंडन

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...
कोसी नदी अपडेट - स्व. सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि, बिहार विधानसभा में उनका ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - स्व. सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि, बिहार विधानसभा में उनका ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

श्री सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलिबिहार विधानसभा में सूरज बाबू, 1965गत आठ-नौ जुलाई को कमला बलान तटबन्ध का पूर्वी-पश्चिमी बांध 18...
कोसी नदी अपडेट - जल जमाव से त्रस्त शाहाबाद जिले के बरुणा गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - जल जमाव से त्रस्त शाहाबाद जिले के बरुणा गांव की कहानी

जल-जमाव से त्रस्त गांव की कहानी 1956 सितम्बर महीने में बिहार में बहुत भीषण वर्षा हुई थी, जिससे पूरे प्रान्त में काफी क्षति हुई थी। इस साल इस...
कोसी नदी अपडेट - अलविदा प्रो. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विनम्र श्रद्धांजलि

कोसी नदी अपडेट - अलविदा प्रो. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विनम्र श्रद्धांजलि

आज समाचार मिला कि प्रो. श्रीवास्तव नहीं रहे। मेरी उनसे मुलाकात गोष्ठियों में हुआ करती थी पर कुछ कोरोना काल बाध्यताएं और कुछ उनकी ढलती उम्र न...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1976 की बेगूसराय की बाढ़, पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1976 की बेगूसराय की बाढ़, पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान जी से हुई चर्चा के अंश

बेगूसराय की बाढ़ - 1976इस बाढ़ के बारे में मुझे प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान ने बताया। उनका कहना था कि, सन् 1976 में मैं...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 2)

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 2)

बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच - भाग 2मेरा एक बार आपदा प्रबन्धन की एक किसी मीटिंग में दिल्ली जाना हुआ जिसमें विषय से संबंधित बहुत दिग्गज लोग इकट्ठ...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 1)

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 1)

बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच - भाग 1आजादी के बाद बिहार में सबसे बड़ी बाढ़ 1954 में आयी थी और उसको लेकर के विधानसभा में काफी बहस हुई थी। इस बहस म...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ से बचाव की अग्रिम चेतावनी

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ से बचाव की अग्रिम चेतावनी

कल हमारे किसी मित्र ने एक वीडियो भेजा था, जिसमें बहुत लोगों के साथ हमारे बिहार के जल संसाधन मंत्री का भी बाढ़ नियंत्रण पर महत्वपूर्ण वक्तव्य...
कोसी नदी अपडेट -  1956 में बिहार का सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा

कोसी नदी अपडेट - 1956 में बिहार का सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा

सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा1956 में बिहार में कुछ इलाकों में सूखे के हालात बन गये थे लेकिन यह सर्वव्याप्त नहीं था। यहां तक कि दक्षिण बिहार...
कोसी नदी अपडेट -  हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो

कोसी नदी अपडेट - हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो

हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो।1956 की बात है। अगस्त का अन्तिम सप्ताह और सितम्बर महीने के पहले सप्ताह का समय था‌। मुंगेर जिल...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की 1954 की बाढ़, विधानसभा में नीतिश्वर प्रसाद सिंह का वक्तव्य

कोसी नदी अपडेट - बिहार की 1954 की बाढ़, विधानसभा में नीतिश्वर प्रसाद सिंह का वक्तव्य

बिहार की 1954 की बाढ़ हमेशा से चर्चा में रही है। इसके दुष्प्रभाव पर विधानसभा में उस साल सितम्बर महीने में विधानसभा में बहस चल रही थी और वक्त...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy