Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी - बाढ़ की राजनीति की शुरुआत

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • September-27-2018

सबसे मज़े की बात यह है कि जहां कैप्टेन हॉल इतनी शिद्दत के साथ तटबंधों की मदद से नदियों को नियंत्रित करने के खि़लाफ़ लगे हुये थे, उसी समय 1937-38 में, उन्हीं के चीफ़ इंजीनियर बने रहते हुये तिरहुत वाटरवेज़ डिवीज़न ने कोसी की उन सभी नई-पुरानी धारों का सर्वेक्षण किया जो कि नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करती थीं। उस समय श्रीकृष्ण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री थे जिनकी लोक-हितकारी सरकार के कार्यकाल में यह सर्वेक्षण यह तय करने के लिए किया गया था कि कोसी पर समुचित तरीके से तटबंध बनाये जा सकते है या नहीं? इसी अध्ययन में संभवतः यह बात आई कि दस करोड़ रुपयों की लागत से कोसी पर तटबंध बना कर उसे नियंत्रित किया जाये जिसकी व्यर्थता की ओर कैप्टेन हॉल ने पटना सम्मेलन में इशारा किया था।

कैप्टेन हॉल के रहते शायद यह मुमकिन नहीं था कि श्री कृष्ण सिंह की सरकार तटबंधों के प्रस्ताव को आगे बढ़ा पाती। इस अध्ययन के बाद कुछ विशेषज्ञों की एक टीम ने कोसी-क्षेत्र के भ्रमण किया था जिसमें जीमूत बहान सेन भी शामिल थे। इसी भ्रमण के बाद नेपाल में बराहक्षेत्र में कोसी पर एक बांध का प्रस्ताव किया था जिसकी थोड़ी सी आहट पटना बाढ़ सम्मेलन में सुनने को मिली थी।

 मगर क्योंकि यह स्थान नेपाल में पड़ता था इसलिए ब्रिटिश हुकूमत के हाथ बंधे हुये थे और उस समय नेपाल में बांध की बात आई गई हो गई। वैसे भी कैप्टेन हॉल जितना तटबंधों की भूमिका के प्रति स्पष्ट थे उतनी ही स्पष्टता उन्हें नेपाल से मिलने वाले सहयोग के प्रति भी थी जिसका खुलासा उन्होंने पटना सम्मेलन में किया था। तब हालत यह थी कि बाढ़ नियंत्रण के लिए नदी के किनारे तटबंध कैप्टेन हॉल नहीं बनने देंगे और नदी पर हाई डैम बनाने के लिए नेपाल कोई ‘तकलीफ नहीं उठायेगा।’

फिर भी यह बात अपने आप में कम महत्वपूर्ण नहीं है कि एक ओर कैप्टन हॉल, ब्रैडशॉ स्मिथ और पीटर सालबर्ग जैसे घोर तटबंध विरोधी इंजीनियर हों, जिनको अधिकांश राजनीतिज्ञों और समाजकर्मियों का समर्थन प्राप्त था, तो दूसरी ओर सरकार ऐसा अध्ययन करवा लेने में कामयाब हो जाये जिसमें कोसी के किनारे तटबंधों का प्रस्ताव किया जाये। बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरकार की करनी और कथनी में यहीं से फ़र्क आना शुरू हुआ और बाढ़ को लेकर राजनीति की बुनियाद भी शायद यहीं पड़ी।

क्लॉड इंगलिस का 1941 का कोसी योजना प्रस्ताव

इसके बाद 1941 में सर क्लॉड इंगलिस ने, जो कि उस समय सेंट्रल इरिगेशन एण्ड हाइड्रोडायनमिक रिसर्च सेंटर, पूना के निदेशक थे, कोसी के नेपाल तथा भारतीय क्षेत्र का विशद अध्ययन किया। इस अध्ययन के अनुसार नदी का पश्चिम की ओर झुका हुआ प्रवाह तब तक जारी रहेगाजब तक कि वह तिलयुगा और बलान के निचले क्षेत्रें को पाट न दे और तब संभवतः तमुरिया के दक्षिण में ज़मीन का उठान इसे पश्चिम की ओरखिसकने से रोक देगा। यहां एक तटबंध की जरूरत पड़ सकती है जो नदीको पश्चिम की ओर बढ़ने से रोक सके।

नदी के मार्ग परिवर्तन का कारण नदी के जल ग्रहण क्षेत्रें में अत्यधिक कटाव तथा भूस्खलन के कारण मिट्टी/बालू का आना था। जंगल का सप़फ़ाया तथा पहाड़ों के निचले क्षेत्र में खेती का विकास भू-क्षरण के मुख्य कारण माने गये। इन मुद्दों पर और अधिक जानकारी इकट्ठा करने की सिफ़ारिश क्लॉड इंगलिस ने की थी जो कि द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण तब संभव न हो सका।

उत्तर बिहार की बाढ़ पर घोष रिपोर्ट

1942 में बिहार सरकार ने राय बहादुर पी-सी- घोष (अवकाश प्राप्त एक्जी़क्यूटिव इंजीनियर) की मदद से उत्तर बिहार की बाढ़ समस्या के संबंध में एक अध्ययन करवाया जो कि उनके वर्षों के अनुभव और छानबीन के आधार पर तैयार किया गया। नदियों के किनारे प्रस्तावित तटबंधों का विरोध अभी तक जारी था और इस रिपोर्ट में पानी को ज़्यादा से ज़्यादा क्षेत्र पर फैलाने का सिद्धांत ही दिखाई पड़ता है। इस पूरी रिपोर्ट में कैप्टेन हॉल कीछाया दिखाई पड़ती है जो कि तब भी बिहार के चीफ़ इंजीनियर थे।

इस रिपोर्ट का प्राक्कथन कैप्टेन जी-एफ- हॉल ने ही लिखा था जिसका कुछ अंश इस प्रकार है, ‘‘1934 के बिहार भूकम्प के तुरन्त बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बहुत सी टोलियों ने एक प्रशंसनीय किन्तु दिशाहीन काम किया। (लोगों की) मदद करने के क्रम में उन्होंने उत्तर बिहार के बहुत से नदी-नालों पर तटबंध बना डाले जिससे बहुत सी सड़कों और रेल पथों के कलवर्ट तथा बहुत से पानी के निकास के लिए बनाये गये नाले पूरी तरह से अवरुद्ध हो गये। भूकम्प के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज़्यादा जरूरत थी तो वह यह थी कि निचले इलाकों से पानी की निकासी कीव्यवस्था की जाये जिसमें काफी क्षेत्र आंशिक रूप से डूब गये थे और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयासों से होने वाली जल-निकासी की दिक्कतों कीशिकायतें चारों ओर से आने लगीं।

 कमिश्नर ने मुझसे एक ऐसा अफ़सर देने को कहा जो कि इन (स्वेच्छा-सेवी) प्रयासों को लाभदायक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करता पर मेरे पास ऐसा कोई अफ़सर नहीं था। उन्होंने (कमिश्नर ने) तब बिहार सरकार से एक इंजीनियर की सेवाएं मांगी और बंगाल सरकार ने राय साहब पी-सी- बोस की सेवाएं कृपापूर्वक इस मक़सद के लिए दीं, उन्हें (पी-सी- बोस) एम्बैन्कमेन्ट इंजीनियर का ओहदा दिया गया यद्यपि उनका मुख्य काम एम्बैन्कमेन्ट बनने से रोकना था।

उत्तर बिहार की बाढ़ संबंधी अपनी इस रिर्पोट में राय बहादुर पी-सी- घोष ने डब्ल्यू-एल- मरेल, तत्कालीन सुपरिंटेडिंग इंजीनियर-उत्तर बिहार सर्किल के एक पत्र, दिनांक 6 फरवरी, 1942 का हवाला दिया है जो कि उन्होंने डिप्टी चीपफ़ इंजीनियर, सिंचाई, पटना को लिखा था। तिलयुगा, जिससे होकर उन दिनों कोसी की मुख्य धारा बह रही थी, के बारे में मरेल ने लिखा कि, ‘‘दरभंगा में ही कोसी के तिलयुगा बांध के पश्चिम में सिल्ट निश्चित रूप से जमा होनी चाहिये। अगर ऐसा नहीं हुआ और यदि तिलयुगा का बांध टूटता है, जो कि भविष्य में निश्चित रूप से टूटेगा, तब लोग दसियों या सैकड़ों की तादाद में नहीं, हजारों की तादाद में डूबेंगे। या तो लोग इस जगह को छोड़ कर ख़ुद हट जायें, या फिर प्रकृति के कठोर नियम उन्हें वहां से खदेड़ देंगे, अन्यथा उन्हें प्रशासन वहां से हटाये। लोगों को हटाना बहुत बड़ा काम है और अगर यह तुरन्त शुरू नहीं किया जाता है तो एकदम प्रभावहीन हो जायेगा। --- इस बीच में, अगर बड़े पैमाने पर लोगों को डूबने से बचाना है तो तटबंधों की मरम्मत को रोकना होगा जो कि साल में एक बार या छः महीने में एक बार (यह सरकारी फ़रमान) ढोल पीट कर मुनादी करके लोगों को बताया जा सकता है और गांव के प्रधान को यह नोटिस जारी करके उसकी लिखित रसीद ले लेनी चाहिये कि तटबंधों की मरम्मत ग़ैर-कानूनी है। इसके अलावा तटबंध पर चौकसी तेज़ कर देनी चाहिये और जैसे ही कहीं कोई (तटबंध) मरम्मत की कोशिश हो वहां सशस्त्र पुलिस भेज देनी चाहिये।

थोड़े से सशस्त्र बलों का प्रदर्शन बेशक काफ़ी होगा कि (तटबंधों की) मरम्मत बंद हो जायेगी और बाद में होने वाली बहुत सी मुश्किलें आसान हो जायेंगी। जहां तक कोसी को नियंत्रित करने का प्रश्न था, इस रिपोर्ट में कोसी की सहायक धाराओं पर नेपाल में बांध बनाने का सुझाव था जिससे कि नदी के प्रवाह की गति को उस स्थान पर कम किया जा सके जहां यह नदी पहाड़ों से मैदान में उतरती है। नदी में आने वाली गाद को कम करने के लिए रिपोर्ट में जंगल लगाने का प्रस्ताव किया गया था तथा नदी के पानी को मैदानों में उतरने के बाद उसको सारी नई और पुरानी धारों से होकर बहाने का प्रस्ताव किया गया था। रिपोर्ट में इस बात पर आशंका व्यक्त की गई थी कि जो आंकड़ों की कमी है उसके लिए विधिवत अध्ययन की जरूरत है।

युद्धोपरान्त प्रस्तावित कोसी योजना

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बिहार की विकास योजना (1945) में दस करोड़ रुपए की लागत से कोसी पर नेपाल से लेकर गंगा से इसके संगम तक दोनों किनारों पर लगभग 16 कि-मी- के आपसी फासले पर तटबन्ध बनाने का प्रस्ताव था, जिससे कि नदी की धारा को दोनों तटबंधों के बीच में रोका जा सके। केन्द्र सरकार के विशेषज्ञों ने इस योजना को बेकार बताया और 1937 के जीमूत बाहन सेन के प्रस्ताव की ही सिफ़ारिश की।

(डॉ. दिनेश कुमार मिश्र जी की पुस्तक "दुई पाटन के बीच में" से संकलित)

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

कोसी नदी(8) कोसी बाढ़(5) कोसी बाढ़ पर राजनीति(1) दुई पाटन के बीच में(5)

More

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

जड़ें बहुत गहरी हैं... 15 मार्च, 1967 का पटना से निकालने वाला सर्चलाइट अखबार पढ़ने को मिल गया। पहली बार राज्य में कॉंग्रेस को हरा कर विपक्ष की...
कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...
कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

केवल याद दिलाने के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेस वार्ता, 18 अक्टूबर, 1961, नई दिल्ली1961 में बिहार में बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मुंगे...
कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

नेपाल का पानी छोड़ना और बिहार की बाढ़बिहार में आम धारणा है कि यहाँ बाढ़ नेपाल द्वारा पानी छोड़ देने के कारण आती है। यह सच नहीं है पर इसकी स्वीकृ...
कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

चार साल पहले की पोस्ट1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथाउस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस ...
कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी तटबन्धों के बीच जीवन की शुरुआत - राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री लहटन चौधरी का बिहार विधानसभा में बयान-1959 तबसे अब तक कुछ भी तो नहीं बदला है...
कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

खबर है कि कल दोपहर तक कोसी में 6.81 लाख क्यूसेक पानी आने आने की आशंका है। मैं सिर्फ याद दिलाना चाहता हूँ कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवा...
कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल वहाँ न तो जलावन की व्यवस्था थी और न अनाज का ठिकाना।बिहार के भागलपुर जिले में कुरसेला के पास कोसी और गंगा का संगम होता ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल गंगा के उत्तरी बिहार में सुखाड़ या अकाल की चर्चा अजीब लग सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित माना जा...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy