Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी - कोसी पीडि़तों का निर्मली सम्मेलन तथा बराहक्षेत्र बांध

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • September-27-2018

6 अप्रैल 1947 को निर्मली में ही कोसी पीडि़तों का एक महा-सम्मेलन हुआ था जिसमें डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सी-एच- भाभा, डॉ श्री कृष्ण सिंह, राजेन्द्र मिश्र, हरिनाथ मिश्र, अनुग्रह नारायण सिंह, बिनोदानन्द झा, बैद्यनाथ चौधरी, धनराज शर्मा, बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला और जमुना कार्यी आदि महानुभाव उपस्थित थे। इस अवसर पर पहली बार सार्वजनिक रूप से सी- एच- भाभा, ने जो उस समय केन्द्र में अंतरिम सरकार में निर्माण, खनन और ऊर्जा के सदस्य थे, कोसी योजना का नया प्रारूप जनता के सामने रखा था।

भाभा के अनुसार इस योजना में चतरा घाटी में बराहक्षेत्र के पास 229 मीटर ऊंचा कंक्रीट बनाया जाना था। यहाँ 1200 मेगावाट क्षमता का एक पन-बिजली घर बनाये जाने का प्रस्ताव था तथा नेपाल व बिहार मिला कर 12-15 लाख हेक्टेयर ज़मीन में सिंचाई का प्रावधान भी इस योजना का अंग था। सिंचाई के लिए चतरा के ठीक नीचे तथा भारत-नेपाल सीमा पर कोसी पर एक-एक बराज का प्रस्ताव था। 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह योजना 10 वर्षों में पूरी होती।

अपने भाषण में भाभा ने कहा कि, ‘‘आपको यह याद रखना चाहिये कि नदी नियंत्रण तथा जलमार्ग सुधार का आधुनिक तरीका एकदम ही नया है। यह तरीका नई जल नियंत्रण तकनीक पर आधारित है जिसका विकास पश्चिम के विकसित देशों में भी पिछले 25 वर्षों में ही हुआ है। अपने देश में हमारे नदी विशेषज्ञों और जल वैज्ञानिकों ने भी पिछले पांच वर्षों में ही इसे स्वीकारा है।" तब तक हमारे विशेषज्ञ भी कोसी नदी की ही भांति दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच झूल रहे थे। इसमें से कुछ लोग तटबंध  या रिंग बांध इत्यादि के हामी थे तो दूसरे लोग बाढ़ संबंधी सारी बुराइयों की जड़ तटबंधों में ही देखते थे और यह लोग सुनियोजित रूप से सारे तटबंधों का सफ़ाया करना चाहते थे।

आप लोगों में से जो लोग 1937 के बाढ़ सम्मेलन में मौजूद थे उनको याद होगा कि उस सम्मेलन में सारी बहस तटबंध के इर्द-गिर्द घूमती रही। 1945 की युद्धोपरान्त योजना के प्रस्ताव जिसमें नेपाल तराई से गंगा तक कोसी नदी के दोनों किनारों पर तटबंध बनाने का प्रस्ताव था उसके बारे में उन्होंने आगे कहा कि इस योजना (1945 का प्रस्ताव) को हमारे विभाग में राय जानने के लिए भेजा गया था। सौभाग्यवश इस समय हम दामोदर घाटी योजना के लिए बहूद्देशीय जलाशयों पर काम कर रहे थे और मेरे विभाग ने बिहार के विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई योजना की ख़ामियों को तुरन्त पकड़ लिया और इसे केन्द्रीय जल, सिंचाई और नौ-परिवहन आयोग के नवगठित जल योजना संस्थान के पास उनकी राय जानने के लिए भेज  दिया।

आयोग ने हमारे प्रशासकों के विचारों का ही अनुमोदन किया और दामोदर नदी योजना की तर्ज पर ही एक बहूद्देशीय योजना की पुरज़ोर सिफ़ारिश की है। महानुभाव! यही इस कोसी योजना तथा इसमें केन्द्र सरकार की रुचि का आद्योपान्त इतिहास है। ---मैंने कुछ शब्दों में कोसी योजना के इतिहास को बताना आवश्यक समझा है क्योंकि इससे मैं अपने तर्क को स्पष्ट कर सका हूं कि किस प्रकार सही तकनीकी जानकारी के अभाव में केवल कोसी ही नहीं परन्तु उस जैसी अनेक चंचल नदियों के नियंत्रण की हमारी पहले की सारी कोशिश नाकाम रही है। इसकी जड़ में नदियों के नियंत्रण की आधुनिक तकनीक के व्यावसायिक ज्ञान की कमी ही थी। सौभाग्यवश हमारे तकनीकी विशेषज्ञ बड़ी फुर्ती से इस नए ज्ञान को सीख कर रहे हैं और हम सब को इस नई नीति के प्रभावों को समझना होगा जिसके पालन से हजारों लाखों देशवासियों तथा उनकी संपत्ति को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

भाभा के बाद 60,000 उपस्थित लोगों के सामने भाषण करते हुये डॉ- राजेन्द्र प्रसाद ने आशा व्यक्त की कि योजना का कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा तथा ईश्वर ने चाहा तो वे स्वयं अपने जीवन काल में कोसी नदी को नियंत्रित देख पायेंगे और उसके पानी से उजड़ी हुई ज़मीन एक बार फिर लहलहाते खेतों में बदलेगी।

इसी क्रम में डॉ- सैवेज ने 7 अप्रैल 1947 को बराहक्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये कहा था कि डिज़ाइन के दृष्टिकोण से बराहक्षेत्र का ऊंचा कंक्रीट का बांध किसी भी प्रकार के भूकम्प के झटके बर्दाश्त करने के लिए सक्षम होगा तथा बड़ी बाढ़ों का पानी भी सुरक्षापूर्वक इसके स्पिलवे पर से गुजारा जा सकेगा। तटबंधों द्वारा बाढ़ नियंत्रण को एक बेकार कोशिश कहते हुये उन्होंने बताया कि ह्नांगहो नदी के तल की सतह अब आस-पास की ज़मीन से लगभग 6-1 मीटर ऊपर उठ चुकी है और ऐसी हालत में नदी का अस्थिर हो जाना स्वाभाविक है और तटबंधों के बाहर बसे हुये लोगों पर ख़तरे की तलवार हमेशा झूलती रहेगी।

बराहक्षेत्र योजना को पीछे ठेलने की कोशिश-मजूमदार

समिति का गठन बराहक्षेत्र बांध की यह योजना 1946 से लेकर 1951 के अंत तक इस प्रकार से खबरों में छाई रही जिससे लगता था कि इस पर किसी भी दिन अमल होना शुरू हो जायेगा। परन्तु कभी बरसात, कभी अर्थाभाव, कभी आंकड़ों का और अधिक विश्लेषण, कभी गण्डक या कोसी में से एक योजना का चुनाव आदि कितने ही कारणों से योजना का कार्यान्वयन टलता रहा।

इस बीच परियोजना की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपए से बढ़कर 177 करोड़ रुपए हो गई। नाटक का पटाक्षेप 5 जून, 1951 को हुआ जब कि सरकार द्वारा एस-सी- मजूमदार, परामर्शी इंजीनियर- बंगाल सरकार, की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की एक सलाहकार समिति का गठन किया गया जिसमें मजूमदार के अलावा एम-पी- मथरानी, चीप़फ़ इंजीनियर, गण्डक वैली, बिहार_ एन-पी- गुर्जर, और जी- सुन्दर-चीफ़ इंजीनियिर (विद्युत), मद्रास सदस्य थे। इस समिति से प्रस्तावित बराह क्षेत्र

बांध परियोजना के निम्न मुद्दों पर उनकी राय मांगी गई..

1- योजना ठोस है या नहीं?

2- योजना लागू करने का क्रम ठीक है या नहीं तथा गणना ठीक है या नहीं?

3- सिंचाई तथा विद्युत उत्पादन का अनुमान ठीक है या नहीं?

4- विद्युत उत्पादन के विकास का अनुमान ठीक है या नहीं?

5- योजना के प्रथम 4 अंशों में जो काम होगा उसे बाढ़ से क्षति तो नहीं होगी?

योजना के प्रस्तावों को इस समिति ने आम तौर पर ठीक माना पर कहा कि

(1) योजना के प्रथम चार चरणों में लगभग 48 करोड़ रुपया ख़र्च होगा और प्रभावी रूप से बाढ़ नियंत्रण 5वें चरण में दिखाई पड़ेगा।

(2) योजना के सातवें क्रम में बराहक्षेत्र में 60 करोड़ की लागत से बिजली  घर बनेगा जो कि 18 लाख किलोवाट बिजली पैदा करेगा। यह कहा गया कि समूचे भारत में सारे स्रोतों को मिला कर 17-5 लाख किलोवाट बिजली पैदा होती है। भारत के सभी बिजली घरों में सबसे अधिक बिजली की वार्षिक मांग 11 लाख किलोवाट है। 1940 से 1950 तक बिजली की मांग 50 हजार किलोवाट प्रति वर्ष की दर से बढ़ी है। अगले दस वर्षों में इसके कुछ और बढ़ने के अनुमान हैं। नए बन रहे बिजली घर 10 लाख किलोवाट अतिरिक्त बिजली पैदा करेंगे। इस प्रकार बराहक्षेत्र में पैदा होने वाली बिजली एक लम्बे समय तक बिना इस्तेमाल के पड़ी रहेगी।

अतः एक बड़ी पूंजी का फ़जूल ढंग से लम्बे समय तक फंसे रहने और बाढ़ नियंत्रण का लाभ देर से मिलने की दलील देते हुये समिति ने एक दूसरी योजना की सिफ़ारिश की। इन सिफ़ारिशों में ख़र्च हुये बुद्धि कौशल, विवेक और दूरदर्शिता पर टिप्पणी नहीं करना ही उचित है पर इसका इतना तात्कालिक परिणाम जरूर निकला कि पिछले 6 वर्षों से कोसी को नियंत्रित कर लेने की उभरती उम्मीदों पर सिरे से पानी फिर गया।

(डॉ. दिनेश कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक "दुई पाटन के बीच में" से संकलित)

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

KOSI NADI(4) KOSHI RIVER(1) BIHAR'S RIVER(1) KOSI FLOOD(1) FLOOD AFFECTED PEOPLE(1) DUI PATAN KE BEECH MEIN(2)

More

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

जड़ें बहुत गहरी हैं... 15 मार्च, 1967 का पटना से निकालने वाला सर्चलाइट अखबार पढ़ने को मिल गया। पहली बार राज्य में कॉंग्रेस को हरा कर विपक्ष की...
कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...
कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

केवल याद दिलाने के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेस वार्ता, 18 अक्टूबर, 1961, नई दिल्ली1961 में बिहार में बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मुंगे...
कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

नेपाल का पानी छोड़ना और बिहार की बाढ़बिहार में आम धारणा है कि यहाँ बाढ़ नेपाल द्वारा पानी छोड़ देने के कारण आती है। यह सच नहीं है पर इसकी स्वीकृ...
कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

चार साल पहले की पोस्ट1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथाउस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस ...
कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी तटबन्धों के बीच जीवन की शुरुआत - राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री लहटन चौधरी का बिहार विधानसभा में बयान-1959 तबसे अब तक कुछ भी तो नहीं बदला है...
कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

खबर है कि कल दोपहर तक कोसी में 6.81 लाख क्यूसेक पानी आने आने की आशंका है। मैं सिर्फ याद दिलाना चाहता हूँ कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवा...
कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल वहाँ न तो जलावन की व्यवस्था थी और न अनाज का ठिकाना।बिहार के भागलपुर जिले में कुरसेला के पास कोसी और गंगा का संगम होता ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल गंगा के उत्तरी बिहार में सुखाड़ या अकाल की चर्चा अजीब लग सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित माना जा...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy