Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-07-2023
(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)

महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से नदियों से घिरा हुआ है, जिसके पूरब में सोमै, पश्चिम में नाटी और दक्षिण में दुन्दू नदी है। उत्तर में रेलवे लाइन एवं सड़क है। 1961 के सितंबर महीने के अन्तिम दिनों में बिहार में जबरदस्त बारिश शुरू हुई जो 2 अक्टूबर आते आते-आते भयंकर बाढ़ में बदल गई। इन सारी नदियों का पानी बाढ़ बन कर 2 अक्टूबर 1961, दिन शनिवार, को महिसौरा गाँव से होकर गुजरा। यह पानी हथिया नक्षत्र का था, जिसे भोगने की यहाँ के लोगों को आदत है।

करीब 24 घन्टे तक इस बाढ़ का तांडव महिसौरा और पास के नदियामा गाँव में हुआ। यह पानी तभी निकलना शुरू हुआ जब उत्तर के सिसवाँ गाँव में स्थित एक रेल पुल ध्वस्त हो गया या स्थानीय लोगों ने उसे निरस्त कर दिया। इस घटना में इस गाँव के 600 के आसपास लोग बाढ़ में बह गये थे। यह पूरी कहानी मुझे इसी गाँव के 85 वर्षीय बुजुर्ग श्री महेश्वर सिंह ने विस्तार से सुनाई। उस दिन जितिया का पर्व था।

उनका कहना था कि, पानी हमारे यहाँ सुबह ही आया था लेकिन उसके पिछले दो दिन से दिन-रात लगातार पानी बरसता रहा था। खड़गपुर झील भी टूट गई थी। पूरब से पानी दबा रहा था। बहुत सी अन्य नदियाँ भी जैसे किउल वगैरह सभी उफान पर थीं। कौवाकोल के पास में भी एक नदी है जिस पर डैम बना कर नहर निकाली गयी थी। उस डैम से भी पानी छोड़ दिया गया था और वह पानी, खड़गपुर झील का पानी, छोटी-मोटी नदियों तथा बारिश का पानी सब मिल-जुल कर यहाँ आया और जमा हो गया। उसके निकलने का कोई साधन नहीं रहा।

इधर रेलवे लाइन ऊँची, सड़क ऊँची और इतना पानी गाँव से होकर बहने लगा कि सुबह होने पर जब हालत देखी तो सिसवाँ गाँव में रेलवे लाइन पर एक पुल था जिसको लोगों ने जाकर काट दिया। यह स्थान हमारे गाँव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है। तब वह पानी कुछ निकलने लगा।

उन दिनों घर मिट्टी के बने होते थे और उनको ध्वस्त होते देर नहीं लगी। पुल काट देने पर यह पानी बेतहाशा भागने लगा था और शाम तक काफी पानी निकल गया। तब कहीं जाकर शान्ति हुई और तभी पता लगा कि सबका अनाज पानी में डूबने की वजह से नष्ट हो गया है। गाँव में इस बाढ़ में मरने वालों और बह जाने वालों की पहचान शुरू हुई। कितने पशु-पक्षी मर गये और चारों तरफ दुर्गंध फैल रही थी। कितने लोग इस घटना में मारे गये इस पर चर्चा शुरू हुई, कितने बह गये उसका अनुमान लगाया जाने लगा। कितने घर बचे, किस-किस के कितने जानवरों का पता नहीं है आदि आदि।

ऐसी परिस्थिति में यहाँ गाँव में भूदान आन्दोलन वाले लोग आये और मिट्टी का तेल छिड़क कर सब लाशों को जला दिया। कितने रस्सी पकड़े हुए लोग खड़े के खड़े रह गये और उनके ऊपर से पानी बह निकला। एक साथ इतने लोगों को मरा देख कर देह काँप जाती थी। साँप-बिच्छू का तो कोई ठिकाना ही नहीं था। यह सब दृश्य जेपी (जयप्रकाश नारायण) 20 अक्टूबर के दिन यहाँ आकर देख गये थे।

मदद के लिये सबसे पहले आगे आये टाटा कम्पनी के लोग जो ट्रक पर लाद कर हमारे यहाँ कोयला लेकर आये थे। उसे उन्होंने हम लोगों को मुफ्त में दिया कि आप लोग इस कोयले की मदद से मिट्टी पाथ कर ईंटा बना लीजियेगा जिस से घर बन सके। उस वक्त बिनोदानन्द झा मुख्यमंत्री थे और यह क्षेत्र उन्हीं का निर्वाचन क्षेत्र था। घटना के कुछ दिन बाद वह यहाँ आये और आश्वासन दिया कि इस गाँव को सरकार देवघर के तीर्थ की तरह से विकसित करेगी। लोगों का कहना था कि वह सब तो बाद में होगा पर अभी जो स्थिति है उससे निपटने का रास्ता बतायेँ और सरकार से मदद दिलवाइये। यह शायद उन्हें अच्छा नहीं लगा वह नाराज हो कर चले गये और सरकार की तरफ से यहाँ कोई मदद खास नहीं मिली।

हम लोगों को कतई अन्दाजा नहीं था कि कभी इस तरह की तबाही होगी। उस समय हमारे गाँव में दो से ढाई सौ घरों की बस्ती थी। आजकल तो रोज बच्चा जन्मता है और हिस्सा बँट जाता है तो घर भी बहुत हो गये हैं। अभी 500 के ऊपर घर जरूर होंगे। उस समय 100 परिवारों का रामनगर-तेजपुर नामक हमारे गाँव का एक टोला हुआ करता था जो कुछ ऊपर जाकर अलग से बसा था। उसमें सिर्फ एक आदमी बचा था जो पीपल के पेड़ पर चढ़ गया था, बाकी सब साफ हो गये थे। उसका नाम तो अब याद नहीं है पर शक्ल तो सामने घूम रही है।

सरकार कहती थी कि 175 लोग मरे। महिसौरा के तो एक सौ परिवार इसी रामनगर-तेजपुर टोल में खत्म हो गये। बाकी का कोई ठिकाना है गाँव में? कोई पूजा कर रहा है वह गया, गली में लोग खड़े होकर के बातें कर रहे थे वह भी बह गये, हमारे गाँव में एक स्कूल था और उसका छात्रावास भी था। उसमें बच्चे थे जिनका पता ही नहीं लगा। सिकन्दरा के चार लड़के गाँव में के स्कूल में पढ़ते थे वह भी बह गये। वहीं स्कूल में उनका खाना बन रहा था और बच्चे थाली लेकर खड़े थे। सब गंगा जी पहुँच गये। मुझे नहीं याद आता है कि हमारे गाँव का कोई आदमी बह गया हो और वह बाद में जिन्दा लौट आया हो। हमारे घर के सामने वाली गली में एक मंजिला घर देखते-देखते पानी में बह गया। पानी का प्रवाह गजब का था, कौन बचेगा उस पानी के सामने?

हमारा घर तो दो महले का था जिसमें 500 आदमी उसके कोठे पर रह रहे थे। नीचे की मंजिल में तो पानी भरा हुआ था। पूरे गाँव में ऐसे छः घर थे जिनमें ऊपरी मंजिल भी थी। इन घरों की वजह से गाँव में तो दो हजार के करीब लोग बच गये। एक मंजिल वाले घरों में तो कोई नहीं बचा। ऐसे घरों में तो केवल साँप-बिच्छू आदि ही रह रहे थे। गाय-गोरू सब बह गये थे आँखों के सामने। बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए लोग सामने से बहते चले जा रहे थे और कौन जाता उनको बचाने के लिये? जो बचाने जाता वह भी मर जाता।

छप्पर पर चढ़े कितने लोग हमारे सामने से बह गये। मुसहर और हरिजनों के घरों के लोग घरों के छप्पर ऊपर चढ़ गये थे और वह छप्पर समेत गंगा जी में चले गये। 24 से 30 घंटा तो हम लोग तेज पानी की धारा के बीच में रहे। दूसरे दिन दोपहर बाद पानी घटना शुरू हो गया था और शाम को लोगों के पैर जमीन पर टिकने लगे थे। खाना मिल सके उसकी प्रतीक्षा में तीन दिन बीत गया। बच्चों को जैसे-तैसे भूजा, मकई का सतुआ वगैरह खिला कर रखा था। उसके लिये भी तो पानी चाहिये था। साफ पानी कहीं था ही नहीं। ऊँची जगहों पर गाय-भैंस और बैलों को रख दिया था। वह भी चारे के अभाव में भूखे पड़े रहे थे। पानी इन्हें जरूर मिल जाता रहा होगा।

उसी गाय-भैंस को दुह कर बच्चों को दूध दिया जा सकता था मगर भैंस तक पहुँचेंगे तब तो उसको दुहेंगे। हजारों की संख्या में लोग मुसीबत में थे मगर सरकार तो तब पहुँचेगी जब उसके आने लायक सड़क बन जायेगी। वैसे भी सरकार थी कहाँ? जब सरकार आयी तो पहले उसके कारिन्दे आये, फिर सर्वे किया, नाम लिख कर ले गये पर दिया कुछ भी नहीं। थोड़ा बहुत खाने का सामान दिया था। टाटा ने सड़क के किनारे रेलवे लाइन के पास कोयला गिरा दिया था। वही कोयला उठा-उठा कर लोग लाये और भट्ठा लगाया। ईंट बनी और फिर उसके बाद घर बना।

यह घटना आश्विन मास में घटी थी। उसके बाद कार्तिक महीना आ गया और ठंड पड़ने लगी। भूदान और टाटा वालों ने कुछ त्रिपाल वगैरह का प्रबन्ध कर दिया था, कुछ कम्बल भी मिले थे, कुछ लकड़ी बह कर बाहर से आ गयी थी जिसको लोगों ने पकड़ लिया था। फिर पेड़ काटे गये। जैसे-तैसे जाड़े का प्रबन्ध किया गया। हम लोगों के पास जो कम्बल, गद्दा, रजाई, आदि था वह तो सब मिट्टी में मिल गया था।
अनाज,कपड़े, गहना-गुरिया, रुपये-पैसे सब बह गये थे। रब्बी में खेती से कुछ उपज गया था। मसूर और खेसारी तथा कुछ तेलहन हुआ था। गेहूँ और जौ नहीं हो पाया था। जिन्दगी वापस ढर्रे पर आने में एक साल से अधिक का समय लग गया था। नाते-रिश्तेदारों ने मदद की थी। रुपया-पैसा, कपड़ा-लत्ता, खाद्य सामग्री आदि से हर तरह से उन लोगों ने मदद की। बाहर वाले लोग जब गाँव आते तो कुछ न कुछ लेकर ही आते थे। खाली हाथ कोई नहीं आया।

यहाँ से 8 कोस पर लखीसराय और 3 कोस पर शेखपुरा है तो वहाँ से कौन जाकर कितना सामान लेकर आता। पर ऊपर वाला है, उसने सारा प्रबन्ध किया। बाद में बच्चों की स्कूल-कॉलेज की फीस वगैरह माफ हुई। भूदान वाले, खादी भंडार वाले आये थे लेकिन वह टाटा के बाद आये। और कोई नहीं आया। सरकार तो नाराज होकर भाग गयी थी।

गाँव के बहुत से लोगों को इस घटना का जबरदस्त सदमा लगा जो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ था। कुछ दिन खाँसी-बुखार हुआ और चले गये। कुछ लोगों को इतना धक्का पहुँचा कि वह मानसिक संतुलन खो बैठे और बहक गये। जिसका सौ-सौ बोरे अनाज सड़ गया और घर के लोग मर गये, उसको होश कहाँ से रहता?

श्री महेश्वर सिंह

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...
कोसी नदी अपडेट - स्व. सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि, बिहार विधानसभा में उनका ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - स्व. सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि, बिहार विधानसभा में उनका ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

श्री सूरज नारायण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलिबिहार विधानसभा में सूरज बाबू, 1965गत आठ-नौ जुलाई को कमला बलान तटबन्ध का पूर्वी-पश्चिमी बांध 18...
कोसी नदी अपडेट - जल जमाव से त्रस्त शाहाबाद जिले के बरुणा गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - जल जमाव से त्रस्त शाहाबाद जिले के बरुणा गांव की कहानी

जल-जमाव से त्रस्त गांव की कहानी 1956 सितम्बर महीने में बिहार में बहुत भीषण वर्षा हुई थी, जिससे पूरे प्रान्त में काफी क्षति हुई थी। इस साल इस...
कोसी नदी अपडेट - अलविदा प्रो. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विनम्र श्रद्धांजलि

कोसी नदी अपडेट - अलविदा प्रो. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विनम्र श्रद्धांजलि

आज समाचार मिला कि प्रो. श्रीवास्तव नहीं रहे। मेरी उनसे मुलाकात गोष्ठियों में हुआ करती थी पर कुछ कोरोना काल बाध्यताएं और कुछ उनकी ढलती उम्र न...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1976 की बेगूसराय की बाढ़, पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1976 की बेगूसराय की बाढ़, पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान जी से हुई चर्चा के अंश

बेगूसराय की बाढ़ - 1976इस बाढ़ के बारे में मुझे प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री श्रीमती उषाकिरण खान ने बताया। उनका कहना था कि, सन् 1976 में मैं...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 2)

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 2)

बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच - भाग 2मेरा एक बार आपदा प्रबन्धन की एक किसी मीटिंग में दिल्ली जाना हुआ जिसमें विषय से संबंधित बहुत दिग्गज लोग इकट्ठ...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 1)

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच, विधानसभा में विधायक लहटन चौधरी का भाषण (भाग - 1)

बाढ़ पूर्व चेतावनी का सच - भाग 1आजादी के बाद बिहार में सबसे बड़ी बाढ़ 1954 में आयी थी और उसको लेकर के विधानसभा में काफी बहस हुई थी। इस बहस म...
कोसी नदी अपडेट - बाढ़ से बचाव की अग्रिम चेतावनी

कोसी नदी अपडेट - बाढ़ से बचाव की अग्रिम चेतावनी

कल हमारे किसी मित्र ने एक वीडियो भेजा था, जिसमें बहुत लोगों के साथ हमारे बिहार के जल संसाधन मंत्री का भी बाढ़ नियंत्रण पर महत्वपूर्ण वक्तव्य...
कोसी नदी अपडेट -  1956 में बिहार का सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा

कोसी नदी अपडेट - 1956 में बिहार का सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा

सुखाड़ और सत्यनारायण व्रत कथा1956 में बिहार में कुछ इलाकों में सूखे के हालात बन गये थे लेकिन यह सर्वव्याप्त नहीं था। यहां तक कि दक्षिण बिहार...
कोसी नदी अपडेट -  हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो

कोसी नदी अपडेट - हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो

हो सकता है गंगा जी ने आपकी प्रार्थना सुन ली हो।1956 की बात है। अगस्त का अन्तिम सप्ताह और सितम्बर महीने के पहले सप्ताह का समय था‌। मुंगेर जिल...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की 1954 की बाढ़, विधानसभा में नीतिश्वर प्रसाद सिंह का वक्तव्य

कोसी नदी अपडेट - बिहार की 1954 की बाढ़, विधानसभा में नीतिश्वर प्रसाद सिंह का वक्तव्य

बिहार की 1954 की बाढ़ हमेशा से चर्चा में रही है। इसके दुष्प्रभाव पर विधानसभा में उस साल सितम्बर महीने में विधानसभा में बहस चल रही थी और वक्त...
कोसी नदी अपडेट - 1976 की पटना की बाढ़, ग्राम मसाढ़ी के श्री अलख देव सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - 1976 की पटना की बाढ़, ग्राम मसाढ़ी के श्री अलख देव सिंह से हुई चर्चा के अंश

1976 की पटना की बाढ़-ग्राम मसाढ़ी, प्रखंड फतुहा, जिला पटना के श्री अलख देव सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।वह कहते हैं, 1976 की बाढ़ में...
कोसी नदी अपडेट - जानें क्यों है देश में जल-निकासी आयोग के गठन की आवश्यकता

कोसी नदी अपडेट - जानें क्यों है देश में जल-निकासी आयोग के गठन की आवश्यकता

गुजराती में एक कहावत है, "छतरी पलटी गयी, कागड़ी थई गई"। जिसका अर्थ होता है कि बरसात में आंधी-पानी से अगर छतरी उलट जाये तो उसमें और कौवे में...
कोसी नदी अपडेट - 50 साल पहले का आर्यावर्त पटना का सम्पादकीय, कुछ भी तो नहीं बदला

कोसी नदी अपडेट - 50 साल पहले का आर्यावर्त पटना का सम्पादकीय, कुछ भी तो नहीं बदला

आर्यावर्त पटना अपने सम्पादकीय में 'बाढ़ और सूखा-दोनों का प्रकोप' शीर्षक से लिखता है, बिहार इस समय बाढ़ और सूखा दोनों का शिकार बन रहा है। कोस...
कोसी नदी अपडेट - 1972 का सुखाड़ और बिहार विधानसभा में श्री गजेन्द्र प्रसाद 'हिमांशु' का भाषण

कोसी नदी अपडेट - 1972 का सुखाड़ और बिहार विधानसभा में श्री गजेन्द्र प्रसाद 'हिमांशु' का भाषण

1972 का सुखाड़ और बिहार विधानसभा में श्री गजेन्द्र प्रसाद 'हिमांशु' का भाषणजैसी स्थिति वर्षा और कृषि को लेकर इस साल हो रही है, वैसी ही स्थित...
कोसी नदी अपडेट - कोसी पीड़ित विकास प्राधिकरण, अगर आज गुमशुदा है तो यह 17 साल पहले भी गुमशुदा ही था

कोसी नदी अपडेट - कोसी पीड़ित विकास प्राधिकरण, अगर आज गुमशुदा है तो यह 17 साल पहले भी गुमशुदा ही था

कोसी पीड़ित विकास प्राधिकारएक बार मैंने भी इसे (KADA- कोशी विकास प्राधिकरण कार्यालय) खोजा था, 2005 में जब मैं अपनी कोसी वाली किताब समाप्त कर...
कोसी नदी अपडेट - पटना में सोन और गंगा की बाढ़ (1975), जब छह दिनों तक अखबार तक नहीं छप सके

कोसी नदी अपडेट - पटना में सोन और गंगा की बाढ़ (1975), जब छह दिनों तक अखबार तक नहीं छप सके

पटना में सोन और गंगा की बाढ़ के पानी के कारण 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त,1975 तक अख़बार भी नहीं छपे थे...25 अगस्त के समाचार पत्र के प्रकाशन के...
कोसी नदी अपडेट - कुसहा त्रासदी की पन्द्रहवीं वर्षगांठ, टूटते तटबंधों के बीच पीड़ित लोग

कोसी नदी अपडेट - कुसहा त्रासदी की पन्द्रहवीं वर्षगांठ, टूटते तटबंधों के बीच पीड़ित लोग

कुसहा त्रासदी की पन्द्रहवीं वर्षगांठ, 18 अगस्त, 2022कोसी के टूटते तटबंध1. डलवा – नेपाल 21 अगस्त, 19632. जमालपुर – दरभंगा 5 अक्टूबर, 19683. भ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में छपरा से विधायक सभापति सिंह का भाषण

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में छपरा से विधायक सभापति सिंह का भाषण

(बिहार-बा़ढ़-सूखा और अकाल)30 जुलाई, 1973 के दिन बिहार विधानसभा में सुखाड़ पर बहस चल रही थी। वक्ता थे छपरा से विधायक सभापति सिंह। उन्होनें सद...
कोसी नदी अपडेट - 1971 में काबर झील का छलकना और बूढ़ी गंडक के बांध का टूटना, बिहार के पूर्व मंत्री श्री राम जीवन सिंह से हुई बातचीत के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1971 में काबर झील का छलकना और बूढ़ी गंडक के बांध का टूटना, बिहार के पूर्व मंत्री श्री राम जीवन सिंह से हुई बातचीत के कुछ अंश

1971 में काबर झील का छलकना और बूढ़ी गंडक के बांध का टूटना, बिहार के पूर्व मंत्री श्री राम जीवन सिंह से मेरी बातचीत के कुछ अंश।उनका कहना था क...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार के अघोषित अकाल पर स्व श्री भोलानाथ 'आलोक' जी द्वारा दी गई जानकारी

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार के अघोषित अकाल पर स्व श्री भोलानाथ 'आलोक' जी द्वारा दी गई जानकारी

(अन्तिम प्रणाम स्व. श्री भोला नाथ 'आलोक' जी)भोलानाथ जी से मैं कभी मिला नहीं। फोन पर उनसे गिरींद्र नाथ झा और पंकज चौधरी के सौजन्य से बात जरूर...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में श्री भोला प्रसाद सिंह का वक्तव्य

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में श्री भोला प्रसाद सिंह का वक्तव्य

(बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल)1973 में बिहार विधानसभा में सुखाड़ पर बहस चल रही थी और वक्ता थे भोला प्रसाद सिंह। उन्होंने अपने वक्तव्य शुरू करते ही ए...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की बहस में पूर्व मंत्री कपिल देव सिंह का वक्तव्य

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की बहस में पूर्व मंत्री कपिल देव सिंह का वक्तव्य

बिहार में 1973 में अकाल जैसी परिस्थिति पैदा हो गयी थी। विधानसभा में इस पर बहस हुई जिसमें पूर्व मंत्री कपिल देव सिंह के भाषण से बहस की शुरुआत...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल 1970, श्री मुहम्मद सलीम से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल 1970, श्री मुहम्मद सलीम से हुई चर्चा के अंश

बिहार-बाढ-सूखा-अकाल-19701970 में गंडक नदी का उत्तरी तटबन्ध चंपारण जिले के नौतन प्रखंड में 25 अगस्त (मंगलवार) के दिन टूट गया था और उसकी वजह स...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में श्री बैरागी उरांव का भाषण

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1973 के सूखे पर विधानसभा की समीक्षात्मक बहस में श्री बैरागी उरांव का भाषण

1973 में बिहार (तब अविभाजित) में जबरदस्त सूखा पड़ा था। अगस्त महीने में विधानसभा में सूखे की समीक्षात्मक बहस चल रही थी। बैरागी उरांव अपना भाष...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल 1968, श्री सुधीर नाथ मिश्र से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल 1968, श्री सुधीर नाथ मिश्र से हुई चर्चा के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल-1968 1968 में कोसी नदी में भयंकर बाढ़ आयी थी और उसी साल नदी में 9.13 लाख क्यूसेक का प्रवाह आया था और यह रिकॉर्ड अभी तक ...
कोसी नदी अपडेट - अस्थिर सरकार-राजनीतिक महत्वाकांक्षा, बाढ़ राहत पर सवाल-राज्य की स्थिति

कोसी नदी अपडेट - अस्थिर सरकार-राजनीतिक महत्वाकांक्षा, बाढ़ राहत पर सवाल-राज्य की स्थिति

बिहार में बाढ़-सूखा-अकाल -1971अस्थिर सरकार-राजनीतिक महत्वाकांक्षा, बाढ़ राहत पर सवाल-राज्य की स्थिति। द इंडियन नेशन - पटना का सम्पादकीय-4अगस...
कोसी नदी अपडेट - 5 जनवरी, 1971 को अंग्रेज़ी दैनिक दी इंडियन नेशन में प्रकाशित लेख "कोसी कैनाल स्कैंडल"

कोसी नदी अपडेट - 5 जनवरी, 1971 को अंग्रेज़ी दैनिक दी इंडियन नेशन में प्रकाशित लेख "कोसी कैनाल स्कैंडल"

बिहार में बाढ़ -सूखा और अकाल का अध्ययन करते हुए मुझे यह संपादक के नाम एक पत्र पढ़ने को मिला, जिसे जानकीनगर, पूर्णिया के किन्ही भीष्म सिंह ने ल...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy