Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी - कँवर सेन तथा डॉ. के.एल. राव की चीन यात्रा

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-04-2018

कँवर सेन तथा डॉ. के.एल. राव की चीन यात्रा

अंग्रेजी में एक कहावत है गाड़ी को घोड़े के आगे जोतना और कुछ ऐसा ही किया गया जब कँवर सेन, तत्कालीन अध्यक्ष-केन्द्रीय जल एवं विद्युत आयोग और डॉ. के.एल. राव, तत्कालीन निदेशक, केन्द्रीय जल एवं विद्युत आयोग, ह्नाँग हो नदी (पीली नदी) के तटबन्धों का अध्ययन करने के लिए मई 1954 में चीन भेजे गये जिससे कि वे कोसी तटबन्धों पर अपनी सिफ़ारिश कर सकें। मज़ा यह था कि योजना 1953 में स्वीकृत हो चुकी थी और इसकी विधिवत घोषणा भी लोकसभा में हो चुकी थी।

गुलज़ारी लाल नन्दा ने दो-दो बार योजना के पक्ष में बयान भी दिये। इतना हो जाने के बाद यह दोनों विशेषज्ञ चीन भेजे गये और इन्होंने वापस आकर ठीक वही रिपोर्ट पेश की जिसके लिए सरकार ने इन्हें वहाँ भेजा था। इन लोगों ने ह्नाँग हो नदी योजना के प्रबन्धन और जन सहयोग के पहलू पर तो जरूर कसीदे कहे पर इसके तकनीकी और विध्वंसकारी पक्ष को एकदम दबा गये।

कँवर सेन और डॉ. के.एल. राव ने चीन से वापस आने पर अपनी रिपोर्ट में लिखा है. जहाँ पीली नदी में बहती हुई अधिकांश सिल्ट महीन है वहीं कोसी में महीन सिल्ट से लेकर मोटा बालू तक पाया जाता है। यदि पीली नदी अपने सिल्ट भार को आसानी से समुद्र तक ले जा सकती है तब यदि कोसी के पानी से मोटे बालू के कणों को अलग कर लेने की व्यवस्था कर ली जाये तो कोई वज़ह नहीं है कि कोसी को क्यों इस तरह काबू में नहीं लाया जा सकता कि वह अपनी सिल्ट, जिसके कारण नदी की धारा बदलती है, बहा न ले जाये।

रिपोर्ट में सिफ़ारिशें देते हुए लिखा गया है कि पीली नदी के तटबन्ध सदियों से सक्षम माने गये हैं, यद्यपि उनमें रख-रखाव तथा किनारों की निगरानी की समस्या के कारण समय-समय पर दरारें पड़ी हैं, कोसी तटबन्ध का निर्माण, बराज के निर्माण से भी पहले, तुरन्त शुरू करना चाहिये। स्थानीय जनता को अभी निर्माण के लिए तथा बाद में रख-रखाव के लिए प्रोत्साहित करना चाहिये।

ख़तरनाक जगहों पर पत्थरों का जमाव तथा जहाँ जरूरत हो नदी की तलहटी की खुदाई करके धारा को स्थिर रखा जा सकता है तथा कोसी के मुकाबले पीली नदी कहीं ज्यादा सिल्ट को बहुत आसानी से बहा ले जाती है। अतः कोसी में मौजूद सिल्ट बहुत ज़्यादा परेशानी प्रस्तुत नहीं करेगी। केवल मोटे बालू को अलग करना होगा। महीन और मध्यम आकार के सिल्ट कण, यदि इनका परिमाण वर्तमान के मुकाबले बढ़ भी जाये तब भी, वह कोसी के प्रवाह में बह जायेंगे जैसा कि पीली नदी के सन्दर्भ में हो रहा है।

इन दोनों इंजीनियरों के चीन से लौटने के बाद इनकी रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को सितम्बर 1954 में लोकसभा में पढ़ कर सुनाया गया था और लोकसभा सदस्यों से उम्मीद की गई थी कि वह कोसी तटबन्धों की भूमिका पर बेवज़ह परेशान न हों। ज़ाहिर तौर पर यह विशेषज्ञ ह्नांग हो नदी के तटबन्धों की भूमिका से सन्तुष्ट थे और उन्होंने कोसी नदी पर तटबन्धों की सिफ़ारिश की क्योंकि कोसी किसी भी मायने में ह्नाँग हो जितनी ख़तरनाक नदी नहीं थी। मगर न तो ह्नाँग हो नदी अपना सारा पानी बड़ी सरलता से समुद्र में ढाल पा रही थी और न ही उस पर बने तटबन्ध किसी भी प्रकार से पूरी तरह सुरक्षित और कारगर थे और जिस समय हमारे विशेषज्ञ चीन में घूम रहे थे उसके काफ़ी पहले से वहाँ के लोग और वहाँ की सरकार अपनी नदियों के बारे में एक दम अलग तरीके से सोच रही थी।

ह्नाँगहो नदी को नियंत्रित करने की चीनी विचारधारा

1955 मे चीन से प्रकाशित वहाँ के तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री तेंग त्से ह्ने की रिपोर्ट में ह्नाँग हो नदी के बारे में काफ़ी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के कुछ अंश प्रसंगवश उद्धृत करने योग्य हैं.परन्तु पीली नदी (ह्नाँग हो) में बाढ़ की असाधारण गम्भीरता केवल गर्मी के समय घाटी में वर्षा के कारण नहीं, परन्तु उससे भी अधिक नदी के निचले छोर पर सिल्ट के बहुत ज़्यादा जमाव के कारण है। पीली नदी अपने प्रवाह के साथ दुनियाँ की किसी भी नदी के मुकाबले ज़्यादा सिल्ट लाती है। यह सिल्ट इतनी होती है कि उससे भूमध्य रेखा के चारों ओर 1 मीटर ऊँचे और 1 मीटर चौडे़ बाँध के 23 फेरे लग सकते हैं।

निचले क्षेत्रें में नदी का ढाल सपाट है और यह सिल्ट समुद्र में न जाकर बड़ी मात्र में नदी तल में जमा होती है। परिणामतः धीरे-धीरे नदी तल ऊँचा होता गया और अब तटबन्धों के बीच नदी में पानी का औसत तल तटबन्धों की बाहर की ज़मीन से ऊँचा हो गया है जिसे हम उन्नत नदी (म्मसअंजमक त्पअमत) भी कह सकते हैं।

सिल्ट से भरी हुई ऐसी नदी की धारा स्थिर रह ही नहीं सकती। साथ ही सिल्ट का नदी के मुहाने पर जमाव हर साल बढ़ता ही जा रहा था जिससे न केवल नदी के इस हिस्से में हर साल धारा बदलती रहती है वरन् पूरे निचले क्षेत्र की स्थिति ही ख़तरनाक बन गई है और यही वज़ह है कि जब भी तटबन्धों के बीच में क़ैद नदी की समाई से ज्यादा बाढ़ आती है तब विपत्ति, जल-प्रलय, दरार पड़ना या धारा का बदलना सभी कुछ निचले क्षेत्रें में होता है।

ऐतिहासिक रिकार्डों के अनुसार 1047 ई. से अब तक नदी के निचले क्षेत्रें में लगभग 1500 अवसरों से अधिक पर दरार पड़ना या जल-प्रलय जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, 26 बार नदी का धारा परिवर्तन हुआ है जिसमें 9 बार का परिवर्तन बहुत बड़ा था। 1933 की भयंकर बाढ़ में 50 से भी अधिक जगहों पर तटबन्ध टूटे जिससे 11,000 वर्ग कि-मी- क्षेत्र पानी में डूबा। 36 लाख 40 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुये तथा 18,000 लोग मारे गये। 2 हजार 3 सौ लाख युआन से अधिक की सम्पत्ति का नुकसान हुआ।

1938 में जापानियों ने चीन पर हमला किया। इस हमले को नाकाम करने के लिए होनान प्रान्त के चेंगचाउ के पास हुआयुवानकू में चियांग काई-शेक सरकार ने ह्नाँग हो का तटबन्ध कटवा दिया था जिससे नदी की धारा में भीषण परिवर्तन हुआ जिसमें 54 हजार वर्ग कि-मी- क्षेत्र में पानी भर गया। एक करोड़ पच्चीस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुये और इसके पहले कि जापानी सेना का हमला नाकाम होता, जापानी सेना समेत ख़ुद चीन के 8,90,000 लोग मारे गये।

रिपोर्ट आगे लिखती है कि फ्परन्तु क्या हम यह कह सकते है कि पीली नदी का ख़तरा टल गया है, नहीं। इसके विपरीत हमें हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिये कि इसके द्वारा किया गया विनाश अब पहले से ज़्यादा गंभीर हो गया है। सन् 1855 ई- के बाद के सौ वर्षों में यह तटबन्ध लगभग 200 बार टूटे हैं। इसका मुख्य कारण नदी के निचले क्षेत्रें में सिल्ट का जमाव है। एक क्षेत्रीय सर्वेक्षण के अनुसार निचले क्षेत्रें में नदी का तल एक से लेकर दस से.मी. तक प्रति वर्ष बढ़ रहा है। कुछ स्थानों पर नदी तल आस-पास की ज़मीन से 10 मीटर ऊपर हो गया है। इस रिपोर्ट में तटबन्ध बना कर नदी की बाढ़ रोकने के तरीके को बाबा आदम के समय का तरीका बताया गया था। इसके अनुसार पान ची-सुन के प्रसिद्ध गुरु मंत्र-तटबन्ध बना कर पानी को रोके रखो और तेज़ धारा में बालू को बहा दो की एक तरह से चुटकी ली गई थी कि उनके पुरखों का ज्ञान कहाँ जा कर ठहर गया था। चीनियों ने तब सीख लिया था कि पानी और सिल्ट का विस्थापन एक कभी न ख़त्म होने वाला सिलसिला है।

यह तो साफ़, है कि सिल्ट का इतना अधिक जमाव तटबन्धों को ऊँचा करके या उन्हें मजबूत करके रोका नहीं जा सकता। वास्तव में तटबन्ध जितने ऊँचे और मजबूत होते जायेंगे सिल्ट का जमाव उतनी ही तेज़ी से बढ़ेगा क्योंकि सिल्ट के बाहर जाने के सारे रास्ते बन्द हो जाते हैं। इस प्रकार हम अपने ही जाल में प़फ़ँसते हैं और जल-प्लावन, तटबन्ध टूटना, धारा परिवर्तन आदि के ख़तरे हमारा पीछा नहीं छोड़ते।

1954 के प्रारंभ में चीन ने सोवियत संघ से विशेषज्ञों के एक दल को अपने यहाँ आमंत्रित किया जिससे बड़े बाँधों की मदद से पीली नदी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए राय माँगी गई। ए.ए. कोरोलीप़फ़ की अध्यक्षता में सात सदस्यों का एक दल जनवरी, 1954 में पीकिंग पहुँचा तथा अप्रैल, 1954 में पीली नदी योजना आयोग की स्थापना हुई। यह कदम चीनियों ने ह्नाँग हो नदी के तटबन्धों से तंग आ कर उठाया था। यह घटना कँवर सेन तथा डॅा- के- एल- राव की चीन यात्र के पहले की है जो मई 1954 में चीन पहुँचे थे।

कँवर सेन तथा डॅा. के. एल. राव का बयान

इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद चीनियों की अपनी समस्याओं के प्रति उनके उस समय के सोच का अन्दाज़ा लगता है। जब वे अपने लिए ऊँचे बाँधों की सहायता से पीली नदी को सिल्ट मुफ्त बहाने की बात कर रहे थे उसी समय हमारे यह दोनों विशेषज्ञ, डॉ. के. एल. राव और कँवर सेन, 1953 की तटबन्धों वाली कोसी योजना को ठीक-ठाक होने का प्रमाण पत्र लेकर चीन से वापस आये। कँवर सेन के ही अनुसार चीन की हुआई योजना के मुख्य अभियंता वांग-हू-चेंग ने कहा था कि 1953 वाली योजना मुझे बहुत ठीक लगती है बशर्ते कि आप लोग सिल्ट नियंत्रण के लिए भी कुछ करें।

वस्तुतः 1953 वाली योजना में सिल्ट नियंत्रण का कोई प्रावधान था ही नहीं और इसके बिना योजना का कोई दीर्घकालिक मतलब ही नहीं था। इसी प्रकार दो अमेरिकन विशेषज्ञों, टॉरपेन और मैडॉक का भी हवाला दिया जाता है जिन्होंने कहा बताते हैं कि फ्स्वीकृत योजना वस्तुतः बहुत ही सावधानी पूर्वक किये गये अध्ययन के बाद सक्षम इंजीनियरों द्वारा बनाई गई है तथा यह योजना बहुत से सम्भावित प्रस्तावों में सबसे अच्छी है।

भविष्य में कभी सिल्ट जमाव के कारण नदी तल में उठान होगा तब तटबन्ध अव्यावहारिक हो जायेंगे और उस समय कोई पूरक व्यवस्था करनी पड़ेगी। यह दोनों अमरीकी विशेषज्ञ यह बताना भूल गये कि ख़ुद उनके देश में 1833 से 1927 के बीच में मिस्सीस्सिपी नदी के तटबन्धों को 5.18 मीटर ऊँचा करना पड़ा था जिसके बावजूद तटबन्धों में दरार पड़ना तथा उनके ऊपर से हो कर नदी का बहना ज़ारी रहा।

1912 की मिस्सीसिपी नदी की बाढ़ में इसके तटबन्धों पर से कम से कम 300 जगहों पर बाढ़ का पानी ऊपर से बह गया और वहाँ तटबन्ध टूट गया और नदी के कुल 1640 किलोमीटर लम्बे तटबन्धों में से 96 किलोमीटर का सफ़ाया हो गया था।90 वास्तव में मिस्सीसिपी तटबन्धों की हालत 1882 से ही बहुत ख़स्ता थी और नदी में जानलेवा बाढ़ आने लगी थी जो कि 1897 और 1903 में फिर देखी गई।उसी तरह 1927 में, अमेरिका की मिस्सीसिपी नदी ने पिछले साल सारे बन्धनों को तोड़ दिया और 51,200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में उसका पानी फैल गया जिसकी वज़ह से 20 करोड़ डॉलर से लेकर 100 करोड़ डॉलर के बीच की सम्पत्ति का नुकसान हुआ।

टूटे तटबन्धों के कारण लगभग 7.5 लाख लोग बेघर हो गये और उनमें से कोई 6 लाख लोगों को रेडक्रॉस की शरण लेनी पड़ी। अमेरिका जैसे सुखी, समपन्न और ताकतवर देश की कोई हिकमत इन लोगों के काम नहीं आई और उन्होंने चुपचाप तकलीपे़फ़ं बर्दाश्त कीं। इस प्रलय का पूरा ब्यौरा अभी उपलब्ध नहीं है।

कुछ लोग अपने घरों को लौट आये हैं मगर काप़फ़ी लोग बाढ़ के डर से लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पाये हैं। इंजीनियरों को मिस्सीसिपी नदी की धारों की क्षमता बढ़ाने और बाढ़ को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी जिससे बाढ़ का लेवेल कम हो सके। नदी की धारों की बड़े पैमाने पर खुदाई की गई जिसकी कीमत अमेरिका जैसा अमीर देश ही अदा कर सकता है।

इस तरह से चीन और अमेरिका दोनों ही देशों की नदियों और उन पर बने तटबधों के तज़ुर्बे अच्छे नहीं थे मगर इन दोनों ही देशों से तटबन्धों की घटिया तकनीक की वकालत करने वाले इंजीनियरों की कोई कमी नहीं थी। सवाल यह है कि सिल्ट को नियंत्रित करने की पूरक व्यवस्था की परिभाषा क्या है? इसके लिए दो ही रास्ते हैं जो मालूम हैं। एक रास्ता तो यह है कि 1951 की दरों पर 177 करोड़ रुपये की लागत से बराहक्षेत्र बांध बनाया जाय और दूसरा यह कि कोसी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी मात्र में वनीकरण किया जाय।

यह दोनों ही काम भारतवासियों के वश में नहीं है क्योंकि बांध बनाने का स्थल और कोसी का अधिकांश जल-ग्रहण क्षेत्र-दोनों ही नेपाल में है और यह दोनों ही काम लागत और समय के लिहाज़ से कभी भी 1953 वाली कोसी योजना के पूरक तो नहीं ही हो सकते थे। इन दोनों तरीकों को अपनाने से होने वाला लाभ भी सन्देह के दायरे में आता है जिस पर हम आगे विचार करेंगे। जहाँ तक वनीकरण का सवाल है, वहाँ तो कोसी की धारा तब भी बदलती थी तब उत्तर के जंगलों पर अंग्रेज़ों की कुल्हाडि़याँ नहीं बरसी थीं।

असल में हमारे दोनों बांध विशेषज्ञों की चीन यात्र एक छलावा थी क्योंकि कोसी पर तटबन्ध बनाने का राजनैतिक निर्णय तो दिसम्बर 1953 में लिया जा चुका था और उसको केवल तकनीकी वैधता देने का काम बाकी था। यह बात इन विशेषज्ञों को पहले से ही मालूम थी और यह काम इन लोगों ने बड़ी मुस्तैदी और वफ़ादारी से कर दिखाया।

सिल्ट की समस्या जो कि कोसी और उत्तर बिहार की लगभग सभी नदियों की समस्या की जड़ में है उसके बारे में सिर्फ यह कह देना कि यदि कोसी के पानी से मोटे बालू के कणों को अलग करने की व्यवस्था कर ली जाय तो कोई वज़ह नहीं है कि कोसी को क्यों इस तरह काबू में नहीं लाया जा सकता मगर कोसी के पानी से मोटा बालू अलग कैसे हो, इसकी क्या लागत होगी और इसमें कितना समय लगेगा और यह कि इस सारे काम का ज़्यादातर हिस्सा नेपाल में करना होगा-इसके बारे में रिपोर्ट में ख़ामोशी अखि़्तयार कर ली गई।

विशेषज्ञों ने चीन में नदी-घाटी परियोजनाओं में चल रहे जन-सहयोग की तो ख़ूब जम कर तारीफ़ की, क्योंकि उनके चीन जाने के काफ़ी पहले 1952 में देश में भारत सेवक समाज की स्थापना हो चुकी थी जो कि इस तरह के श्रम-बाहुल्य कामों में जन-सहयोग का काम शुरू करने वाला था और 1953 आते-आते तक यह भी तय हो चुका था कि जनसहयोग की शुरुआत कोसी परियोजना से ही की जायेगी।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

कोसी नदी(8) कोसी बाढ़(5) बिहार बाढ़(3) दुई पाटन के बीच में(5)

More

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

जड़ें बहुत गहरी हैं... 15 मार्च, 1967 का पटना से निकालने वाला सर्चलाइट अखबार पढ़ने को मिल गया। पहली बार राज्य में कॉंग्रेस को हरा कर विपक्ष की...
कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...
कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

केवल याद दिलाने के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेस वार्ता, 18 अक्टूबर, 1961, नई दिल्ली1961 में बिहार में बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मुंगे...
कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

नेपाल का पानी छोड़ना और बिहार की बाढ़बिहार में आम धारणा है कि यहाँ बाढ़ नेपाल द्वारा पानी छोड़ देने के कारण आती है। यह सच नहीं है पर इसकी स्वीकृ...
कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

चार साल पहले की पोस्ट1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथाउस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस ...
कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी तटबन्धों के बीच जीवन की शुरुआत - राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री लहटन चौधरी का बिहार विधानसभा में बयान-1959 तबसे अब तक कुछ भी तो नहीं बदला है...
कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

खबर है कि कल दोपहर तक कोसी में 6.81 लाख क्यूसेक पानी आने आने की आशंका है। मैं सिर्फ याद दिलाना चाहता हूँ कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवा...
कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल वहाँ न तो जलावन की व्यवस्था थी और न अनाज का ठिकाना।बिहार के भागलपुर जिले में कुरसेला के पास कोसी और गंगा का संगम होता ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल गंगा के उत्तरी बिहार में सुखाड़ या अकाल की चर्चा अजीब लग सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित माना जा...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy