Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रमेश झा से हुई बातचीत के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-30-2020
बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल

श्री रमेश झा, 93 वर्ष, ग्राम बेला गोठ, प्रखंड सुपौल सदर, जिला सुपौल से मेरी बातचीत के कुछ अंश- जेल तो तटबन्धों के भीतर रहने वालों को हुई है।

हमारा यह मूल गाँव आजकल कोसी के दोनों तटबन्धों के बीच में स्थित है। मेरी उम्र 93 वर्ष है और मैं कोसी परियोजना के पुनर्वास विभाग में काम करता था। सर्टिफिकेट के अनुसार मेरी आयु 83 वर्ष है और मैं 1995 में सेवा निवृत्त हो गया था।

मैं यहाँ उस समय की बात कर रहा हूं, जब यह तटबन्ध बने नहीं थे। बराज भी नहीं बना था। इन दोनों का निर्माण 1963 में डिजाइन के मुताबिक पूरा कर लिया गया था। कोसी तब स्वतंत्र भाव से हमारे क्षेत्र में विचरण करती थी। मुझे यह कहने में कोई परेशानी नहीं है कि उन दिनों जब यह तटबन्ध और बराज नहीं बने थे तब तक यहाँ के लोग बहुत सुखी थे। नदी का पानी फैलता जरूर था मगर टिकता नहीं था। वह आता था और चला जाता था। बारिश गयी और काम खत्म। लोग प्रसन्न थे, उपज अच्छी हो जाती थी पर बीमारी से लोग जरूर ग्रसित होते थे। कालाजार और मलेरिया का प्रकोप अक्सर हुआ करता था। कभी-कभी हैजा या चेचक महामारी के तौर पर फैलता था। डॉक्टर तो थे नहीं, वैद्य थे। वही लोग मरीजों का उपचार करते थे। वह लोग जड़ी-बूटियों को कूट-कूट कर, उबाल कर या सुखा कर आयुर्वेदिक दवा बनाते थे और पथ्य-परहेज बता कर मरीजों को देते थे।

नदी द्वारा खेतों का कटाव इतना नहीं होता था। नदी के पानी के रास्ते में कोई रुकावट नहीं थी तो इतना कटाव कहाँ से होता? बराज और तटबन्ध बन जाने के बाद, हो सकता है, बाहर के नदी के कन्ट्रीसाइड के लोग सुखी हो गये हों मगर तटबन्ध के बीच रहने वाले तो कैदी हो गये। आजकल तटबन्ध के अन्दर फिर से एक जोड़ा तटबन्ध बन रहा है जिसे विभाग के लोग सुरक्षा बाँध कहते हैं। अगर यह सुरक्षा बाँध है तो पहले वाला बाँध क्या था? क्या वह सुरक्षा बाँध नहीं था? यही बनाना था तो पहले वाले बाँध को क्यों बनाया? बाहर के लोग भी सुरक्षित थोड़े ही हैं। अपने निर्माण के बाद कोसी के तटबन्ध आठ बार टूट चुके हैं और नदी का पानी उन्हीं बाहर वाले लोगों के ऊपर से गया न? सुरक्षित तो वह भी नहीं है। हम लोग दोनों तटबन्धों के बीच में हैं तो हमें मालूम है कि हमारा बरसात में क्या होने वाला है। तटबन्ध के कन्ट्रीसाइड वालों को तो यह भी पता नहीं है कि नदी उनके साथ क्या व्यवहार करने वाली हैं।


कृषि के अलावा हम लोग जानवर बहुत पालते थे। दूध, दही, घी आदि की कोई कमी नहीं थी और मछली का भी कोई अभाव नहीं था। नदी के पानी से घर कटता था लेकिन उतना नहीं जितना बताया जाता है। घर कटना शुरू हुआ 1968 के बाद। तब से अब तक हमारा घर पाँच बार कट चुका है। उसके पहले मेरी याददाश्त में यह कभी नहीं कटा था। बराज बनने के बाद जब नदी की धारा बंध गयी तब हम लोगों की परेशानी बढ़ी क्योंकि अब सारा का सारा पानी नदी के दोनों तटबन्धों के बीच में ही बहने लगा था। उसके फैलने की प्रक्रिया में बाधा पड़ चुकी थी। जब तक बराज नहीं बना था और तटबन्ध का काम चल रहा था उस समय सरकार की तरफ से जितना तटबन्ध बन चुका था उस पर बरसात के मौसम में अस्थायी झोपड़ियां बना दी जाती थीं ताकि बरसात के मौसम में जो वहाँ जाकर रहना चाहे रह सकता था। बहुत से लोग तीन-चार महीने वहीं बिताते थे फिर अपने गाँव में वापस चले आते थे। तटबन्ध का निर्माण यहाँ काफी तेजी से हुआ था। अगर उस में देरी होती और नदी का प्रकोप पहले जैसा रहा होता तो हमारा गाँव जरूर नदी के पूरब चला गया होता।

बाजार करने हम लोग सुपौल आते थे। लगभग सब के पास नाव थी। आने-जाने के लिये बरसात में भी कोई दिक्कत ही नहीं थी। दवा-दारु के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। हमारी जरूरतें कम थीं। गमछा बिछा कर कहीं सो गये। न किसी की भवें तनती थीं और न हम को कोई फर्क पड़ता था। हम तो कहेंगे कि सिर्फ आज जैसे दवा-दारु का इन्तजाम हो गया होता तो हम लोगों को तब भी कोई तकलीफ नहीं थी।

मैंने राजेंद्र बाबू का भाषण बैरिया मंच में 1955 में सुना था। उन्होंने तटबन्धों के बीच रहने वालों को संदेश दिया था कि हमारी एक आँख पूरे देश पर रहेगी तो दूसरी आँख तटबन्ध के अन्दर रहने वालों पर रहेगी। अब तो लगता है कि सरकार की दोनों आँखें फूट गयी हैं। उस वक्त कहा जाता था कि कोसी बहुत तंग करने वाली नदी है, शोक है बिहार का। इसे तटबन्ध बना कर जेल में डाल देंगे। लेकिन कोसी को कहाँ जेल हुई? वह तो तटबन्धों के अन्दर अभी भी वही काम कर रही है जो वह कैद होने के पहले किया करती थी। जेल तो तटबन्धों के बीच रहने वालों को हुई है। हमारा सारा सुख चला गया। हम पहले स्वतंत्र थे अब परतंत्र हो गये हैं।

श्री रमेश झा


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री मुन्नर यादव से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री मुन्नर यादव से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकालमुन्नर यादव, 84 वर्ष, ग्राम बहुअरवा, पंचायत लौकहा, प्रखंड सरायगढ़, जिला सुपौल से मेरी बातचीत के कुछ अंश।हम लोग अभी अपने ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री भोला नाथ आलोक से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री भोला नाथ आलोक से हुई बातचीत के अंश

बिहार बाढ़-सूखा - अकालपूर्णिया के ग्राम झलारी के 88 वर्षीय श्री भोला नाथ आलोक से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।1957 में यहाँ अकाल जैसी स्थितियां...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदारनाथ झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदारनाथ झा से हुई बातचीत के अंश

बिहार बाढ़-सूखा-अकालश्री केदारनाथ झा, आयु 92 वर्ष, ग्राम बनगाँव, प्रखंड कहरा, जिला सहरसा से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।"उस साल यह पानी तो आश...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री शिवेन्द्र शरण से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री शिवेन्द्र शरण से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकालशिवेंद्र शरण, ग्राम प्रताप पुर, प्रखण्ड और जिला जमुई से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश। 94 वर्षीय श्री शिवेंद्र शरण जी स्वत...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, गंडक तटबन्ध की दरार (वर्ष 1949), श्री चंद्रमा सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, गंडक तटबन्ध की दरार (वर्ष 1949), श्री चंद्रमा सिंह से हुई चर्चा के अंश

गंडक तटबन्ध की दरार-ग्राम मटियारी, जिला गोपाल गंज, 1949चंद्रमा सिंह, ग्राम/पोस्ट मटियारी, प्रखण्ड बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज से हुई मेरी बातची...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कृपाल कृष्ण मण्डल से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कृपाल कृष्ण मण्डल से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल-1949श्री कुणाल कृष्ण मंडल,ग्राम रानीपट्टी, प्रखंड कुमारखंड, जिला मधेपुरा से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश "दोनों धारों के ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रमेश झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रमेश झा से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकालश्री रमेश झा, 93 वर्ष, ग्राम बेला गोठ, प्रखंड सुपौल सदर, जिला सुपौल से मेरी बातचीत के कुछ अंश- जेल तो तटबन्धों के भीतर...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1953), पारस नाथ सिंह से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1953), पारस नाथ सिंह से हुई बातचीत के अंश

बिहार- बाढ़- सुखाड़- अकालपारस नाथ सिंह, आयु 86 वर्ष, ग्राम कौसर, पंचायत गभिरार, प्रखंड रघुनाथपुर, जिला – सिवान से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश। ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1965), रघुवंश शुक्ल से हुई बातचीत के अंश, भाग - 2

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1965), रघुवंश शुक्ल से हुई बातचीत के अंश, भाग - 2

बिहार- बाढ़ - सुखाड़-अकालरघुवंश शुक्ल, 61 वर्ष, ग्राम जयनगरा, प्रखंड तिलौथु, जिला रोहतास.से हुई मेरी बात चीत के कुछ अंश। भाग - 2सोन नहर का फ़ाय...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy