Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • November-10-2021
नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई। 1964 की बात है। बिहार में उस साल गंगा के उत्तरी भाग में चंपारण से लेकर पूर्णिया तक का क्षेत्र बाढ़ से परेशान था। तत्कालीन सारण जिले में इस साल दाहा नदी पर बने एक स्लुइस गेट के कारण काफी तबाही हुई थी।


दाहा नदी, घाघरा नदी की एक सहायक धारा है जो बरसात के मौसम में स्लुइसगेट बनने के पहले ज्यादा पानी आने पर 900 फुट की चौड़ाई में बहती हुई घाघरा से मिलती थी। जब यह स्लुइस गेट बना तो उसमें 9 फुट 9 इंच चौड़े 30 फाटक लगाये गये थे। अगर यह सारे फाटक एक साथ उठा दिये जाएं तो भी पानी की निकासी के लिये लगभग 300 फुट ही रास्ता बचता था। इसलिये इतना तो पहले से ही तय था कि स्लुइस गेट बन जाने के बाद दाहा का पानी निकलने में दिक्कत पेश आयेगी क्योंकि पानी के निकासी का रास्ता एक तिहाई रह गया था। यह भी तय था कि नदी के पानी की निकासी न हो पाने के कारण वह अगल-बगल और पीछे दूर तक के इलाके को डुबायेगा। यह पानी न फैलने पाये इसलिए दाहा के दोनों किनारों पर तटबन्ध भी बना दिये गये।

इसमें स्लुइस गेट की इतनी ही उपयोगिता थी कि जब दाहा में पानी आये और घाघरा में जलस्तर नीचे हो तो स्लुइस गेट उठा कर दाहा का पानी सरलता से घाघरा में निकाल दिया जाये। घाघरा का जलस्तर ऊपर हो जाने पर चाहे जो भी कर लिया जाये, दाहा का पानी घाघरा में नहीं जायेगा, इस बात की पूरी सम्भावना थी। इस हालत में घाघरा का पानी उलटे दाहा में प्रवेश करने का प्रयास करेगा जिसे स्लुइस गेट बन्द करके रोका जा सकता था। दाहा नदी का पानी बाहर न फैलने पाये इसके लिये नदी के दोनों किनारों पर तटबन्ध बना ही दिये गये थे।


इस वर्ष इस क्षेत्र में 6 जुलाई से बारिश शुरू हुई और रुक-रुक कर 3 अगस्त तक होती रही। परिणामस्वरुप दाहा नदी में काफी पानी आ गया मगर दुर्भाग्यवश स्लुइस गेट के सारे फाटक बन्द थे और उन्हें उठाने का कोई प्रयास विभाग की तरफ से नहीं किया गया था। दाहा का पानी इस तरह वहीं अटक गया और स्लुइस गेट के पीछे के बाढ़ से तथाकथित सुरक्षित हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी। इन फाटकों को 3 अगस्त तक भी नहीं उठाया गया था।


21 सितम्बर, 1964 के दिन स्थानीय विधायक रामानन्द यादव ने विधानसभा में सरकार से इस लापरवाही पर सफाई माँगी। जवाब में सरकार ने यह तो स्वीकार किया कि दाहा नदी में कैचमेंट में भारी वर्षा के कारण बाढ़ आयी, जिसकी वजह से सिसवन प्रखंड की भदई तथा धान की फसल बह गयी और कुछ कच्चे मकान बहे नहीं, गिर गये लेकिन सरकार इस बात से साफ मुकर गयी थी कि स्लुइस गेट उठाने की जिम्मेवारी उसकी है क्योंकि सरकार के अनुसार इस वर्ष दाहा में पानी ज्यादा पानी आया ही नहीं था।


सवाल इस बात का है कि जब पानी आया ही नहीं तब बाढ़ कैसे आ गयी? और बिना पानी के ही बाढ़ आ गयी तो भी स्लुइस गेट के फाटक कौन उठायेगा? विभाग की जिद थी कि वह फाटक नहीं उठायेगा भले ही उसके लिए जिले के कलक्टर और सिंचाई मंत्री का ही आदेश क्यों न लिखित दिया गया हो। रामानन्द यादव को यह सवाल एक बार फिर 1 अक्टूबर को उठाना पड़ा था जब हथिया की बारिश हो रही थी। विभाग ने नहीं सुना तो नहीं ही सुना।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - बिहार की सिंचाई नीति के विषय में बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर के भाषण का एक अंश (3 अप्रैल, 1964)

कोसी नदी अपडेट - बिहार की सिंचाई नीति के विषय में बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर के भाषण का एक अंश (3 अप्रैल, 1964)

राज्य की सिंचाई नीति पर चल रही बहस में कोसी परियोजना के बारे में बात करते हुए नदी के दोनों तटबन्धों के बीच रहने वाले विधायक परमेश्वर कुँवर क...
कोसी नदी अपडेट - मुंगेर जिले की खड़गपुर झील के टूटने का कुफल- परसन्डो गांव की कहानी-1961

कोसी नदी अपडेट - मुंगेर जिले की खड़गपुर झील के टूटने का कुफल- परसन्डो गांव की कहानी-1961

84 वर्षीय शुकरु तांती गांव परसन्डो (टाटा आदर्श ग्राम), प्रखंड खड़गपुर, जिला मुंगेर बताते हैं कि हमारा गांव खड़गपुर झील के नीचे लगभग 4 किलोमी...
कोसी नदी अपडेट - मोकामा टाल - 2.58 करोड़ की योजना (1964) अब 6 अरब के पार

कोसी नदी अपडेट - मोकामा टाल - 2.58 करोड़ की योजना (1964) अब 6 अरब के पार

21 फरवरी, 1964 को बिहार विधानसभा में राम यतन सिंह ने मोकामा टाल परियोजना को तीसरी पंचवर्षीय योजना में शामिल करने का प्रस्ताव किया। उनका कहना...
कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई। 1964 की बात है। बिहार में उस साल गंगा के उत्तरी भाग में चंपारण से लेकर पूर्णिया तक का क्षेत्र बाढ़ से परे...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत और नहर का टूटना

कोसी नदी अपडेट - कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत और नहर का टूटना

कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत-सिर मुंड़ाते ही ओले पड़े।9 जुलाई, 1964 के दिन कोसी की पूर्वी मुख्य नहर से पहली बार सिंचाई के लिये बीरपुर स...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1963 में पहली बार कमला नदी तटबन्ध का काटा जाना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1963 में पहली बार कमला नदी तटबन्ध का काटा जाना

1963 - जब पहली बार कमला नदी का नवनिर्मित तटबन्ध मधेपुर प्रखंड, जिला दरभंगा में 2 अगस्त के दिन स्थानीय लोगों द्वारा काटा गया।बिहार की बाढ़ और...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना

1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटनाआज 5 अक्टूबर है, आज के ही दिन 1968 में कोसी नदी का अब तक का सर्वाधिक प्रभाव 9.13 लाख क्यूसेक हो गया ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1961 में जिला लखीसराय में आई भयंकर बाढ़ की घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1961 में जिला लखीसराय में आई भयंकर बाढ़ की घटना

आज जिउतिया (जीवित पुत्रिका व्रत ) का पर्व है। इसी दिन 1961 में तत्कालीन मुंगेर (वर्तमान लखीसराय) जिले में एक बहुत ही हृदय विदारक घटना हुई थी...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy