Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1975 में पटना में आई बाढ़ की घटना

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • September-26-2021
-

पटना की बाढ़ -1975


श्रीमती अम्बिका सिंह, बिहार विद्यापीठ परिसर, पटना से मेरी बातचीत के कुछ अंश..


हम लोगों के यहाँ सदाकत आश्रम, बिहार विद्यापीठ में पानी पीछे से पाटलिपुत्र कॉलोनी की तरफ से पेड़ों को पार करता हुआ आया और एकबैक कमर भर से ऊपर पहुँच गया। दोपहर हो रही थी। उस समय जो बिहार रिलीफ समिति की बिल्डिंग थी, उसी की छत पर सब लोग गये। कुछ लोग ब्रज किशोर मेमोरियल संस्थान की छत पर गये। पानी पाँच फुट से कम नहीं था, ज्यादा ही रहा होगा। घर का तो कोई सामान नहीं बचा। मेरे पास 40 मन चावल था, जिसमें से कुछ हमारे तैराक लोगों ने निकाला। जो ठीक था उसका उपयोग रिलीफ कमिटी और ब्रज किशोर मेमोरियल की छत पर खाना बनाने में किया गया सो उसे वहीं भेज दिया गया। सभी लोग एक साथ बैठ कर खाते थे।

सरकार की तरफ से बाद में रिलीफ आयी और ऊपर हेलीकाप्टर से भी सामान मिल जाता था और कुछ मदद खुरजी हॉस्पिटल की तरफ से भी मेरे पतिदेव श्री राम प्रकाश जी को मिलती थी। जो उसे पाटलिपुत्र कॉलोनी, कुर्जी टोला, कुर्जी गोसाईं टोला, मैनपुरा और दानापुर आदि इलाकों में पहुँचा दिया करते थे। हम लोगों के पास नावें नहीं थीं और केले के खम्भे काट कर या बाँस की चचरी बना कर उसे जोड़ कर जुगाड़ बना लेते थे। जिनको तैरना आता था वह थोडा बहुत सामान ले कर दूसरों को देने के लिये निकल जाते थे। अगल-बगल के लोग भी जिनका ठिकाना नहीं था वह लोग भी रहने के लिये यहाँ आ गये थे। उस समय इस परिसर में दो सौ परिवार रहे होंगें और इतने ही बाहर वाले आये होंगें।

राजेन्द्र बाबू (भूतपूर्व राष्ट्रपति) का जो स्मारक का सामान था वह तो सब बह गया। जितना हमलोग निकाल कर बचा सकते थे, सुरक्षित निकाल लिया। बाद में बिहार सरकार ने मदद की तो उसकी पुनर्स्थापना की गयी। उनकी खाट और बिस्तर को, जहाँ नर्स लोग रहती थीं वह भवन दुमंजिला था, वहाँ पहुँचा दिया गया। उनका रहने वाला घर पहले वाला ही है। वह राष्ट्रीय धरोहर है और सभी को इस बात का अहसास था कि इसे किसी भी कीमत पर बचाना है। बिजली तो नहीं थी मगर हम लोगों के पास मिटटी का तेल था, लालटेन थी, टॉर्च थी, दिया सलाई थी इसलिये कोई परेशानी नहीं हुई। जो पानी में चला गया था उसे निकाल कर हम लोगों ने सुखाया और जिसके पास नहीं था उसे दिया गया। टट्टी-पेशाब सब पानी में ही होता था। दूसरा कोई उपाय भी नहीं था।

पंद्रह से बीस दिन लगा था पानी के पूरी तरह से निकलने में। उसी पानी में बर्तन धोना, कपडे धोना वगैरह चलता था। जब जमीन पर पैर पड़ने लगे तब नये सिरे से साफ़-सफाई का अभियान चला। तब साबुन का भी उपयोग हुआ। फर्श पर मिट्टी की मोटी पर्त जमा हो गयी थी। सब लोगों ने मिल कर मिट्टी साफ़ करने का काम श्रमदान से किया। महामारी कोई नहीं फैली क्योंकि बहुत छिड़काव किया गया था। कुर्जी अस्पताल ने बहुत दवा दी थी छिडकाव के लिये और यह भी कहा था कि जब भी कोई छत से उतरे तो एक मुट्ठी ब्लीचिंग पाउडर ले कर उतरे और पानी है तो पानी में या मिटटी में दाल दे। कुर्जी अस्पताल ने अपने यहाँ से सारे मरीजों को घर भेज दिया था और केवल उन्हीं को अपने यहाँ रखा जो मजबूर थे। वह सोचते थे कि बाढ़ की वजह से अगर ज्यादा मरीज़ आ गये तो उनका इलाज करने में सहूलियत होगी।

स्कूल-कॉलेज भी करीब 15-20 दिन बन्द रहे होंगें। बाढ़ आने पर शिक्षकों को छुट्टी दे दी गयी थी कि वह जा कर पहले अपना घर-बार संभाले और तब स्कूल आयें। मैं खुद राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बोरिंग रोड में शिक्षिका थी। वहाँ पानी उतरने के बाद भी कुछ समय तक पढ़ाई बाधित रही थी।


श्रीमती अम्बिका सिंह

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत और नहर का टूटना

कोसी नदी अपडेट - कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत और नहर का टूटना

कोसी परियोजना से सिंचाई की शुरुआत-सिर मुंड़ाते ही ओले पड़े।9 जुलाई, 1964 के दिन कोसी की पूर्वी मुख्य नहर से पहली बार सिंचाई के लिये बीरपुर स...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1963 में पहली बार कमला नदी तटबन्ध का काटा जाना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1963 में पहली बार कमला नदी तटबन्ध का काटा जाना

1963 - जब पहली बार कमला नदी का नवनिर्मित तटबन्ध मधेपुर प्रखंड, जिला दरभंगा में 2 अगस्त के दिन स्थानीय लोगों द्वारा काटा गया।बिहार की बाढ़ और...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना

1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटनाआज 5 अक्टूबर है, आज के ही दिन 1968 में कोसी नदी का अब तक का सर्वाधिक प्रभाव 9.13 लाख क्यूसेक हो गया ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1961 में जिला लखीसराय में आई भयंकर बाढ़ की घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1961 में जिला लखीसराय में आई भयंकर बाढ़ की घटना

आज जिउतिया (जीवित पुत्रिका व्रत ) का पर्व है। इसी दिन 1961 में तत्कालीन मुंगेर (वर्तमान लखीसराय) जिले में एक बहुत ही हृदय विदारक घटना हुई थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1975 में पटना में आई बाढ़ की घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1975 में पटना में आई बाढ़ की घटना

पटना की बाढ़ -1975 श्रीमती अम्बिका सिंह, बिहार विद्यापीठ परिसर, पटना से मेरी बातचीत के कुछ अंश.. हम लोगों के यहाँ सदाकत आश्रम, बिहार विद्यापी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदार मिश्र से वार्तालाप के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदार मिश्र से वार्तालाप के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा- अकालग्राम/पोस्ट महिषी, जिला सहरसा से मेरी बातचीत के कुछ अंश1960 में बिहार में भयंकर सूखा पड़ा था, जिसे कुछ लोग अकाल भी मानत...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रवीद्र सिंह से वार्तालाप के अंश, वह बाढ़ नहीं, प्रलय था..

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रवीद्र सिंह से वार्तालाप के अंश, वह बाढ़ नहीं, प्रलय था..

बिहार में बाढ़, सूखा और अकाल...2 अक्टूबर, 1961 के दिन मुंगेर जिले में मान नदी पर बनी खड़गपुर झील का तटबन्ध टूट गया था, जिससे मुंगेर जिले में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री सियाराम यादव से वार्तालाप के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री सियाराम यादव से वार्तालाप के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा- अकालश्री सियाराम यादव, आयु 85 वर्ष, भूतपूर्व विधायक, बिहार विधानसभा, ग्राम मोहनपुर, प्रखंड पण्डौल, जिला मधुबनी से हुई मेरी ...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy