Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - ऐसे हुआ था तटबंधों का विस्तार

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • September-29-2020
चीन में ईसा पूर्व 700 वर्ष से ह्वांग हो नदी पर बने बांधों का ज़िक्र आता है। उसके बाद बेबीलोन में कुछ बाँध बने थे। इटली की पो नदी पर पहली शताब्दी में बांधो का निर्माण हुआ। मिसिसिपी नदी के तटबंध 17 वीं शताब्दी में बने थे और भारत में इसके प्रचलन की कुछ चर्चा कौटिल्य के अर्थ शास्त्र में मिलती है। बंध शब्द प्रचलित है तालाबों, वापियों और नयी व्यवस्था में आहर के सन्दर्भ में इसका उपयोग हुआ है। अंग्रेजों ने भारत में रह कर बहुत से बांधों और तटबंधों का निर्माण किया, जिनकी वजह से उन्हें सिंचाई की विधा सीखने को मिली और उन्होनें काफी पैसा कमाया। मगर तटबंधों की मदद से बाढ़ रोकने में वो मुंह की खा गए और 1870 के आस पास उन्होनें नदियों के किनारे तटबंध न बनाने की कसम सी खा ली थी, जो उन्होनें भारत छोड़ने तक निभाई।

उनके जाने के बाद हमने बहुत से तटबंधों के निर्माण का काम छोटे पैमाने पर शुरू किया, मगर असली खेल कोसी तटबंध की स्वीकृति के बाद से 1953 में शुरू हुआ और जब इस योजना पर 14 जनवरी 1955 में काम शुरू हुआ तब बाढ़ नियंत्रण की बहस की हत्या सी हो गयी और फिर बिना किसी बहस या तैयारी के तटबंधों का निर्माण शुरू हुआ। जहां तक बिहार का ताल्लुक है, 1953 में यहाँ की नदियों पर 160 कि.मी. लम्बे तटबंध थे और राज्य का बाढ़ प्रवण क्षेत्र 25 लाख हेक्टेयर हुआ करता था। आज इनकी लम्बाई 3,700 कि.मी. से ऊपर है और बाढ़ प्रवण क्षेत्र 68.8 लाख हेक्टेयर (1994) है। 1994 के बाद से राज्य के बाढ़ प्रवण क्षेत्र का मूल्यांकन नहीं हुआ है। इसमें अगर कुसहा में 2008 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए 4.153 लाख हेक्टेयर को जोड़ दें तो राज्य का बाढ़ प्रवण क्षेत्र 73 लाख हेक्टेर हो जाता है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 80 प्रतिशत है।

राज्य की 80 प्रतिशत जनता भी अपनी जीविका के लिए कृषि पर आधारित है, उसी से यहाँ बाढ़ से हुई क्षति का क्या मतलब निकलता है उसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। हमने जो अरबों रुपये बाढ़ नियंत्रण या प्रबंधन पर खर्च किये, उसने हमें फायदे की जगह नुक्सान पंहुचाया है और इसकी फ़िक्र जिन्हें होनी चाहिए थी वो आँखें बंद किये बैठे है।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री मुन्नर यादव से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री मुन्नर यादव से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकालमुन्नर यादव, 84 वर्ष, ग्राम बहुअरवा, पंचायत लौकहा, प्रखंड सरायगढ़, जिला सुपौल से मेरी बातचीत के कुछ अंश।हम लोग अभी अपने ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री भोला नाथ आलोक से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री भोला नाथ आलोक से हुई बातचीत के अंश

बिहार बाढ़-सूखा - अकालपूर्णिया के ग्राम झलारी के 88 वर्षीय श्री भोला नाथ आलोक से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।1957 में यहाँ अकाल जैसी स्थितियां...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदारनाथ झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री केदारनाथ झा से हुई बातचीत के अंश

बिहार बाढ़-सूखा-अकालश्री केदारनाथ झा, आयु 92 वर्ष, ग्राम बनगाँव, प्रखंड कहरा, जिला सहरसा से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।"उस साल यह पानी तो आश...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री शिवेन्द्र शरण से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री शिवेन्द्र शरण से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकालशिवेंद्र शरण, ग्राम प्रताप पुर, प्रखण्ड और जिला जमुई से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश। 94 वर्षीय श्री शिवेंद्र शरण जी स्वत...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, गंडक तटबन्ध की दरार (वर्ष 1949), श्री चंद्रमा सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, गंडक तटबन्ध की दरार (वर्ष 1949), श्री चंद्रमा सिंह से हुई चर्चा के अंश

गंडक तटबन्ध की दरार-ग्राम मटियारी, जिला गोपाल गंज, 1949चंद्रमा सिंह, ग्राम/पोस्ट मटियारी, प्रखण्ड बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज से हुई मेरी बातची...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कृपाल कृष्ण मण्डल से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कृपाल कृष्ण मण्डल से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल-1949श्री कुणाल कृष्ण मंडल,ग्राम रानीपट्टी, प्रखंड कुमारखंड, जिला मधेपुरा से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश "दोनों धारों के ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रमेश झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री रमेश झा से हुई बातचीत के अंश

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकालश्री रमेश झा, 93 वर्ष, ग्राम बेला गोठ, प्रखंड सुपौल सदर, जिला सुपौल से मेरी बातचीत के कुछ अंश- जेल तो तटबन्धों के भीतर...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1953), पारस नाथ सिंह से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1953), पारस नाथ सिंह से हुई बातचीत के अंश

बिहार- बाढ़- सुखाड़- अकालपारस नाथ सिंह, आयु 86 वर्ष, ग्राम कौसर, पंचायत गभिरार, प्रखंड रघुनाथपुर, जिला – सिवान से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश। ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1965), रघुवंश शुक्ल से हुई बातचीत के अंश, भाग - 2

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, वर्ष (1965), रघुवंश शुक्ल से हुई बातचीत के अंश, भाग - 2

बिहार- बाढ़ - सुखाड़-अकालरघुवंश शुक्ल, 61 वर्ष, ग्राम जयनगरा, प्रखंड तिलौथु, जिला रोहतास.से हुई मेरी बात चीत के कुछ अंश। भाग - 2सोन नहर का फ़ाय...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy