Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - 1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक, मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय के शब्दों में

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-11-2021

1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक-मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय की ज़ुबानी


इस बाढ़ के बारे में ग्राम मोरों, थाना मोरों, जिला दरभंगा के उमेश राय ने मुझे बताया कि 1975 दरभंगा में शहर तो तबाह था ही क्योंकि मब्बी से लेकर सिरनियाँ तक अधवारा समूह की अन्तिम नदी दरभंगा-बागमती ने शहर को घेर कर पूरी तरह से तहस-नहस कर रखा था और स्थिति बहुत भयावह हो गयी थी। प्रशासन किंकर्तव्यविमूढ़ होकर हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ था।

-1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना

इस बाढ़ से कुछ दिन पहले ही देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था जिसके कारण विक्षोभ के सारे स्वर दब गये थे और अधिकांश लोग सरकार की भाषा बोलने लगे थे। जो कभी थोड़ा भी मुखर रहा होगा वह या तो घरों में छुपा हुआ था या भाग गया था। किसी को बात करने की हिम्मत ही नहीं थी जिसका नतीजा यह था कि हम लोगों के घरों में रखा हुआ अनाज पानी में डूब कर सड़ गया। हर तरफ कोहराम मचा हुआ था और लोग दाने-दाने को मुहताज हो गये थे। ग्रामीण क्षेत्र में गीदड़गंज (यह गाँव एकमीघाट से 3 किलोमीटर उत्तर में है) से लेकर हायाघाट तक हर तरफ पानी ही पानी था।


शहर के लहेरियासराय के बीचो-बीच से एक छोटी नदी (बाहा) बहती थी जिस पर एक छकौड़ीलाल तटबन्ध बना हुआ था। यह नदी कुशेश्वर स्थान के पास सीधे कमला नदी में जाकर मिल जाती थी। इस बाढ़ में बाहा के तटबन्ध की धज्जियाँ उड़ गयी थीं और पानी की निकासी के सारे रास्ते बन्द हो गये थे। पिछले वक्तों में शहर का पानी इसी बाहा से अपने आप निकल जाया करता था और यह एक प्राकृतिक व्यवस्था थी। बेतरह तटबन्धों के निर्माण के कारण यह व्यवस्था ध्वंस कर दी गयी थी। सरकार की योजना थी कि इस पानी को समस्तीपुर के फुहिया गाँव के पास बागमती और कमला के बीच ले जाकर छोड़ दिया जाए।

उस समय देश में एमर्जेंसी लगी हुई थी और बहुत से लोगों के साथ मुझे भी आतंरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था और मैं दरभंगा जेल में था जहाँ मंगनी लाल मंडल और देवेन्द्र प्रसाद यादव जैसे बड़े नेता पहले से ही मौजूद थे। बाढ़ का पानी जेल परिसर में भी घुस गया था और जेल परिसर तो हर तरफ से पानी से घिरा हुआ था ही। चारों ओर पानी होने से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बन्द हो गयी थी और जेल में खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं रह गयी। लगभग 20-22 लोग जेल की चारदीवारी फाँद कर भागने में कामयाब हो गये थे। हम लोग मीसा में बन्द थे अतः हमारी पेशी पटना हाईकोर्ट में होनी थी। यह एक बहाना था कि हमें दरभंगा से पटना भेज दिया जाता। ऐसा ही एक जत्था लेकर कुछ सिपाही हमें दरभंगा से पटना के लिये रेल से रवाना हुए। उनमें से कुछ हम लोगों के परिचित भी थे। उनमें से एक सत्य नारायण यादव मधुबनी का था और मंगनी लाल मंडल का परिचित था। उसकी वजह से रेल द्वारा 22 घंटे की यात्रा कर के हम लोग पटना पहुँचे। रास्ते में गाडी कहाँ रुक जायेगी इसका कोई भरोसा नहीं था और आगे जायेगी भी या नहीं यह भी तय नहीं था।


एक रात हम लोग सभी सिपाहियों के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर एक सामान्य यात्री की भांति प्लेटफार्म पर सोये थे। हमारे साथ ही हमारी सुरक्षा में लगे सिपाही भी साथ ही सोये थे। सिपाही हमारे खाने-पीने का इन्तजाम करते थे जो चना–गुड़ से ज्यादा क्या होता होगा, आप समझ सकते हैं। कुछ पैसा हम लोगों के पास भी था तो एक शाम समस्तीपुर में स्टेशन के बाहर होटल में खाना खा लिया था। पटना पहुँचने पर पता लगा कि वहाँ भी बाढ़ का पानी शहर में घुसा हुआ था। किस्मत से बांकीपुर जेल में पानी नहीं था मगर पटना का पश्चिमी भाग तो डूबा ही हुआ था। हालात यहाँ भी अच्छे नहीं थे मगर दरभंगा जेल से स्थिति बेहतर थी। यहाँ पहुँच कर शहर में बाहर क्या हो रहा था उसकी तो सुनी-सुनायी खबरें ही मिलती थीं मगर रेल से आते हुए रास्ते में जो कुछ हम लोगों ने देखा था वह तो भयावह था।


श्री उमेश राय

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

कमला-बलान नदी पर बने तटबंधों के पुनर्वास को लेकर कही गई बातें

कमला-बलान नदी पर बने तटबंधों के पुनर्वास को लेकर कही गई बातें

बिहार की कमला-बलान नदी पर दूसरी पंच वर्षीय योजना में उस समय के दरभंगा जिले में जयनगर से दर्जिया तक तटबंध बनाए गये थे। जिसकी वजह से मधुबनी सब...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1966-67 में बिहार का भीषण अकाल

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1966-67 में बिहार का भीषण अकाल

(बिहार बाढ़-सूखा-अकाल)1966-67 में बिहार में भीषण अकाल पड़ा था, जिसकी यादें अभी भी याद बिसरी नहीं हैं। बिहार की बाढ़-सुखाड़ और अकाल के अध्ययन के ...
कोसी नदी अपडेट - कोसी के पूर्वी तटबंध के टूटने की पहली घटना का विस्तृत ब्यौरा, सुशील कुमार झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी नदी अपडेट - कोसी के पूर्वी तटबंध के टूटने की पहली घटना का विस्तृत ब्यौरा, सुशील कुमार झा से हुई बातचीत के अंश

कोसी तटबन्धों का निर्माण कार्य 1963 में पूरा हो गया था और बराज का भी निर्माण हो चुका था। दुर्भाग्यवश, नदी का पूर्वी तटबन्ध इसी साल नेपाल मे...
कोसी नदी अपडेट - 1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक, मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय के शब्दों में

कोसी नदी अपडेट - 1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक, मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय के शब्दों में

1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक-मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय की ज़ुबानीइस बाढ़ के बारे में ग्राम मोरों, थाना मोरों, जिला दरभंगा के ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की सिंचाई नीति के विषय में बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर के भाषण का एक अंश (3 अप्रैल, 1964)

कोसी नदी अपडेट - बिहार की सिंचाई नीति के विषय में बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर के भाषण का एक अंश (3 अप्रैल, 1964)

राज्य की सिंचाई नीति पर चल रही बहस में कोसी परियोजना के बारे में बात करते हुए नदी के दोनों तटबन्धों के बीच रहने वाले विधायक परमेश्वर कुँवर क...
कोसी नदी अपडेट - मुंगेर जिले की खड़गपुर झील के टूटने का कुफल- परसन्डो गांव की कहानी-1961

कोसी नदी अपडेट - मुंगेर जिले की खड़गपुर झील के टूटने का कुफल- परसन्डो गांव की कहानी-1961

84 वर्षीय शुकरु तांती गांव परसन्डो (टाटा आदर्श ग्राम), प्रखंड खड़गपुर, जिला मुंगेर बताते हैं कि हमारा गांव खड़गपुर झील के नीचे लगभग 4 किलोमी...
कोसी नदी अपडेट - मोकामा टाल - 2.58 करोड़ की योजना (1964) अब 6 अरब के पार

कोसी नदी अपडेट - मोकामा टाल - 2.58 करोड़ की योजना (1964) अब 6 अरब के पार

21 फरवरी, 1964 को बिहार विधानसभा में राम यतन सिंह ने मोकामा टाल परियोजना को तीसरी पंचवर्षीय योजना में शामिल करने का प्रस्ताव किया। उनका कहना...
कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई। 1964 की बात है। बिहार में उस साल गंगा के उत्तरी भाग में चंपारण से लेकर पूर्णिया तक का क्षेत्र बाढ़ से परे...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

कोसी नदी अपडेट - बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल के इतिहास पर कुछ अनसुलझे प्रश्न

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy