Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी - कोसी की बाढ़

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

पुराणों और ऐतिहासिक आलेखों में कोसी का जितना विवरण है उसका कुछ अंश हमने पहले पढ़ा। लोक-कथाओं, लोक-गीतों और किंवदन्तियों में भी कोसी कम प्रसिद्ध नहीं है। लोक कथाओं में कोसी को एक कुआंरी नदी माना जाता है- कुआंरी नदी शायद इसलिए कि कोसी उन्मुत्तक है- किसी के बन्धन में नहीं है। वह जिधर चल पड़ती है उधर ही रास्ता बन जाता है। इससे अगर किसी को परेशानी होती है तो उसकी बला से। ऐसी अल्हड़ और शोख़ नदी का एक प्रेमी भी है जो कि नदी जितना ही ताकतवर है, काला, एकदम भुजंग। वह नदी के लिए रास्ता बनाता है अपनी कुदाल से जिसका फाल अस्सी मन का है और बेंट बयासी मन का। नाम है उसका रन्नू सरदार। वह अपनी उँगलियों पर कोसी को नचाता है। अपनी कुदाल के साथ रन्नू आगे-आगे और पीछे-पीछे कोसी। और दोनों के पीछे चलती है बरबादियों की कहानी।

एक तरफ रन्नू और कोसी द्वारा भीषण तबाही तो दूसरी ओर उसकी मान-मनुहार का दौर चलता है। स्त्रियाँ बढ़ती हुई कोसी की पूजा–अर्चना करती हैं कि माँ! बहुत हो गया, अब चली जाओ। कितने ही गीत इस भित्ति पर लिखे और गाये जाते होंगे। कभी थाली भर मिठाई चढ़ाने का वायदा तो कभी गाँव में नाव न चलने देने की दुहाई, पर कोसी माने तब तो। आखिर में महिलाओं का आक्रोश भी फूटता है- तब माता का सम्बोधन भी समाप्त, देवी के स्वरूप पर भी प्रश्न चिह्न। उस समय कोसी मात्र एक कुंवारी कन्या बच जाती है जो कि उद्दण्ड और उच्छृंखल है और उसको सीधा करने का एक ही उपाय है उसकी शादी कर देना। कहते हैं कि जब स्त्रियाँ कोसी की धारा में सिन्दूर डाल कर उसे डराने कर कोशिश करती हैं तो कोसी दूर भाग जाती है। नदी के साथ जीवन्त सम्बन्धों की इससे बड़ी मिसाल और क्या होगी।

कुछ लोग अवश्य ही कोसी को कुंवारी नहीं मानते। वह उसे बूढ़े ऋचीक ऋषि की युवती पत्नी के रूप में देखते हैं। ऐसी युवती की अतृप्त भावनाएं उसे अस्थिर कर देती हैं और वही कोसी के साथ हुआ। सत्यवती कुंठित होकर सारा जीवन पहाड़ों में घूमती रही जो कि बाद में नदी बन गई। न सत्यवती कभी स्थिर रह पाई और न ही उसका परिवर्तित नदी रूप कोसी। वह भी अभी तक स्थिर नहीं हो पाई है और उसकी धारा हमेशा बदलती रहती है। कोसी अस्थिर रही हो चाहे अपने कुवांरेपन की शोख़ी के कारण अथवा अतृप्त इच्छाओं की वज़ह से, पर उसकी इस अस्थिरता ने बड़ी तबाही मचाई है। 

अपने पश्चिम हटने के क्रम में कोसी परमान से लेकर तिलयुगा तक चली आई, इतना तो निर्विवाद है क्योंकि उसके तो रिकार्ड मिलते हैं। करतुआ, तीस्ता और आत्रेयी तथा महानन्दा से भी हो कर अगर कोसी गुज़री हो तब तो इसका विस्तार बांग्लादेश के मैमनसिंह से लेकर बिहार में दरभंगा तक हो जाता है। यह न भी हुआ हो तो भी पूर्णियाँ, अररिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, नवगछिया (भागलपुर), मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और खगडि़या जिले तो कोसी की चपेट में आये ही हैं। अब गाँव-घर के ऊपर से कोसी जैसी नदी गुज़र जाये तो उसका अंजाम क्या होता होगा इसका अन्दाज़ा तो वही लगा सकता है जिसने यह भोगा हो। दूसरे के बस की बात नहीं है कि वह इस बाढ़, कटाव, भरना, बालू जमाव और उसके द्वारा पैदा होने वाली घरखसी (घर गिरना), फ़सल का नुकसान, भुखमरी, बेरोज़गारी, हारी-बीमारी, कर्जखोरी, महाजनों की प्रताड़ना और पलायन जैसी तकलीप़फ़ों का बयान कर सके। इस घटनाक्रम पर एक दिलचस्प टिप्पणी है कि, ‘कोसी की विभीषिका तो एक स्थाई आतघड्ढ के रूप में तब भी विद्यमान रहती थी जब कि बाढ़ गुज़र चुकती थी क्योंकि लोगों के जीवन में कोई रस ही नहीं बचता था। माताओं को अगर अपने बच्चों को डराना होता था तो वे कहतीं कि कोसी माई आयेगी और लेकर चली जायेगी। बच्चों को गा कर सुलाने वाली लोरियों में भी कोसी का हवाला रहता था। छोटे-छोटे बच्चे बाँध कर रखे जाते थे कि कहीं अचानक कोसी का पानी न आ जाये और बच्चों को बहा न ले जाये। इस तरह के माहौल में जो लोग पैदा होते हैं वह अपने माँ-बाप को हर समय एक मानसिक और सांसारिक टूटन के कगार पर देखते रहते हैं और उनकी ख़ुद की एक विचित्र मनःस्थिति हो जाती है।’ 

साथ ही यह भी टिप्पणी की गई है कि, ‘हिन्दुओं की तो कौम ही भाग्यवादी है और उसमें भी सहरसा जिले के  बाशिन्दे तो कोसी की तबाहियों के कारण कुछ ज़्यादा ही भाग्यवादी हैं। उनके लिए तो यह संसार ही माया है वरना कोसी मैया अपने बच्चों के प्रति इतना कठोर नहीं होती कि बाढ़ हर समय बनी रहे और उनका घर बार उजाड़ती रहे।’

मुग़ल कालीन इतिहास के पहले के कुछ-कुछ दस्तावेजों में कोसी का हवाला आया है। सन् 1209 में अली मर्दन ने, जो कि तीसरे मलिक थे, लखनौती पर शासन की हैसियत से जाने के समय कोसी को पार किया था।

कोसी के प्रवाह कि भयावहता की एक झलक पि़फ़रोजशाह तुग़लक की फ़ौज के सन् 1354 में बंगाल से दिल्ली लौटने के समय मिलती है। बताया जाता है कि जब सुल्तान की फ़ौजें कोसी के किनारे पहुँचीं तो देखा कि नदी के दूसरे किनारे पर हाजी शम्सुद्दीन इलियास की फ़ौजें मुकाबले के लिए तैयार खड़ी हैं। यह वही हाजी शम्सुद्दीन थे जिन्होंने हाजीपुर तथा समस्तीपुर शहर बसाये थे। फ़रोज़ की फ़ौजें शायद कुरसेला के आस-पास किसी जगह पर कोसी के किनारे सोच में पड़ गईं। नदी की रफ्ऱतार उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी। आखि़रकार फ़ैसला हुआ कि नदी के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ा जाय और जहाँ नदी पार करने लायक हो जाय वहाँ पानी की थाह ली जाये। सुल्तान की फ़ौजें प्रायः सौ कोस ऊपर गईं और जियारन के पास, जो कि उसी स्थान पर अवस्थित था जहाँ नदी पतली जरूर थी पर प्रवाह इतना तेज़ था कि पाँच-पाँच सौ मन के भारी पत्थर नदी में तिनकों की तरह बह रहे थे। जहाँ नदी को पार करना मुमकिन लगा उसके दोनों ओर सुलतान ने हाथियों की कतार खड़ी कर दी और नीचे वाली कतार में रस्से लटकाये गये जिससे कि यदि कोई आदमी बहता हुआ हो तो इस रस्सों की मदद से उसे बचाया जा सके। शम्सुद्दीन ने कभी सोचा भी न था कि सुल्तान की फ़ौजें कोसी को पार कर लेंगी और जब उस को इस बात का पता लगा कि सुलतान की फ़ौजों ने कोसी को पार करने में कामयाबी पा ली है तो वह भाग निकला।

आईन-ए-अकबरी में कोसी नदी के बारे में हवाला मिलता है। उसके अनुसार यह नदी सूबा तिरहुत और सूबा बंगाल का हिस्सा था और सरकार पूर्णियाँ के महाल कोसी के पूरब में अवस्थित थे। कोसी के पश्चिम वाले सारे महाल सरकार मुंगेर में शामिल किये गये थे। इन विभाजनों से ऐसा भी अन्दाज़ा लगता है कि कोसी उस समय पूर्णियाँ शहर के पश्चिम से होकर बहा करती थी मगर इसकी निचली धारा का सही अंदाज़ा नहीं लगता। वास्तव में रेनेल के सर्वेक्षण और उसके द्वारा तैयार किये गये नक्शों के पहले के सारे नक्शे अनुमान पर आधारित थे और भरोसे के लायक नहीं हैं।

उन्नीसवीं शताब्दी के अन्त में कोसी पूर्णियाँ होकर बहती थी। ओमैली (1908) का कहना है कि, ‘बंगाल की नदियों में कोसी अपने धारा परिवर्तन, धारा के तेज़ प्रवाह, तलहटी की अनिश्चित और ख़तरनाक बनावट तथा बाढ़ की तबाहियों के किस्सों के लिए बदनाम रही है। पहाड़ों से बहती हुई यह नदी अपने साथ बेतरह बालू लाती है जिसे यह नदी अपने पूरे इलाके पर बिखेर देती है जिससे वहाँ की ज़मीन की उर्वरा-शत्तिफ़ नष्ट हो जाती है, कूएं पट जाते हैं और लोगों को अपना घर छोड़ कर हट जाना पड़ता है। ऐसी बालू वाली ज़मीन पर खेती शुरू करने में कम से कम पचास साल का समय लग जाता है। नदी के ताण्डव और विध्वंसक शत्तिफ़ का अनुमान इस उदाहरण से लगाया जा सकता है कि भागलपुर जिले (अब सुपौल) के पूर्वोत्तर कोने में बसा नाथनगर कस्बे का 1875 में पूरी तरह सफ़ाया हो गया। यह कस्बा तब कोसी के कई किलोमीटर पूरब में आ गया जबकि 1850 में नदी इसके पूरब में बहती थी।’

शायद यही सब कारण थे कि कोसी के बारे में एक अंग्रेज़ लेखक ने बहुत ही भद्दी टिप्पणी की थी। उसने कहा था कि, ‘कोसी एक ऐसी निर्लज्ज कुलटा है जो कि हर रात अजनबी लोगों के साथ हम-बिस्तर होती है और यही वज़ह है कि कोई भी इंजीनियर, जिसे अपनी इज्ज़त प्यारी है, अपनी ताकत भर कोसी को दूर से ही सलाम करता है।’ उन नदियों को जिन्हें हम माता के रूप में देखते हैं उनके बारे में अंग्रजों की जो कुदृष्टि है वह हमारी परम्परा से मेल नहीं खाती है और शायद यही वज़ह रही हो कि उन्हें कोई भी चंचल नदी ‘शोक की नदी’ दिखाई पड़ती रही हो। उनके इस रुख़ से आम धारणा जो बनती है वह यह है कि वह तो यहाँ की सम्पत्ति लूटने आये थे और कोसी या दामोदर जैसी नदियों की शोख़ी कम-से-कम अपने इलाके में उनके लूट-पाट के काम में रास्ते का रोड़ा बनती थी। यही कारण था कि उन्होंने कोसी को ‘बिहार का शोक’ और दामोदर को ‘बंगाल का शोक‘ कहा होगा। 

कोसी की बाढ़ की एक ख़ासियत और थी। लगातार धारा बदलते रहने के कारण यह नदी तीन अलग-अलग शक़्लों में देखी जाती थी। एक सूरत तो उन इलाकों की होती थी जहाँ से कोसी की मुख्य धारा बहती थी और जो सीधे इसकी बाढ़ की चपेट में आते थे। बाढ़ के इस सीधे हमले से मुश्किलें सिप़फऱ् पानी के फैलाव और उससे होने वाली असुविधाओं तक ही सीमित नहीं रहती थीं वरन् ज़मीन का कटना, बालू का जमाव, जिसे स्थानीय लोग भरना कहते हैं, जल-जमाव, पीने के पानी की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाओं का पूरी तरह से तहस-नहस हो जाना, रास्तों का बन्द होना या कट जाना, गाँवों का पानी से घिर जाना, चेचक, हैजा, मलेरिया, कालाज़ार, सांप काटना और चारे तथा दवाओं के अभाव में बड़ी तादाद में जानवरों का मरना आदि सारी वह तकलीप़फ़ें समेट कर एक जगह रख दी जाती थीं जहाँ से कोसी गुज़रती थी। यदि इन सारी बातों को एक दैवी विपत्ति, आकस्मिक दुर्घटना या दुःस्वप्न मानकर भुला दिया जाय तो भी हालात की अगली मार से बचना मुश्किल होता था। 

बाढ़ के बाद रिहाइश के लिए तुरन्त ज़मीन का एक टुकड़ा चाहिये जिस पर सुरक्षित रहने लायक कोई झोपड़ी तैयार की जा सके। यह ज़मीन आम तौर पर कट कर नदी में जा चुकी होती थी या फिर पानी में घिरी रहती थी। दो वत्तफ़ की रोटी के साथ-साथ बची-खुची ज़मीन पर खेती का इन्तज़ाम कर लेना, और बिना कजऱ् के कर लेना, कम बहादुरी का काम नहीं था। प़फ़सल हो या न हो, लगान तो देनी ही पड़ेगी। यह सभी हालात ज़मीन्दारों और महाजनों के बड़े मापि़फ़क पड़ते थे क्योंकि वह कजऱ् देने के बहाने बची-खुची ज़मीन भी हड़प सकते थे। बाढ़ पीडि़तों की ज़मीन सचमुच मिट्टी के मोल निकल जाती थी जिसे वापस पाना टेढ़ी खीर था।  कोसी की धारा बदलते रहने के कारण लाखों एकड़ ज़मीन इधर से उधर हुई होगी। सहरसा में 1944 में राजेन्द्र मिश्र ने एक ज़मीन वापसी आन्दोलन की अगुआई की थी जिसके फलस्वरूप 1,600 से 2,000 हेक्टेयर ज़मीन जिसका दाखि़ल ख़ारिज नहीं हुआ था वह दरभंगा राज की तरप़फ़ से असली मालिकों को लौटाई गई मगर उसके बाद फिर वही ढाक के तीन पात।

वह इलाके जिनसे होकर कोसी गुज़र चुकी होती थी, उनकी हालत कोई बहुत अच्छी रहती हो ऐसा नहीं था मगर इतना जरूर था कि नदी की मुख्य धारा की जगह छोटी-छोटी धाराएं बहने लगती थीं, बालू-सिल्ट पड़ने के कारण गडक्के भर जाते थे, ज़मीन प्रायः समतल होने लगती थी मगर उस पर कांस, पटेर और झउआ के जंगल उग जाते थे। इन जंगलों को काट कर ज़मीन को फिर खेती लायक बनाना बड़ा कठिन काम था मगर ज़मीन साफ़ कर ली जाय तो खेती की कुछ संभावनाएं बनने लगती थीं। तकलीफ़ें पहले से कम होती थीं फिर भी सामान्य परिस्थिति में लौटने में आठ से दस साल का समय लग जाता था। जिन इलाकों में कोसी की मुख्य धारा पहुँचने वाली होती थी वहाँ कुछ वर्ष पहले से कोसी की छोटी-छोटी धाराएं सक्रिय होने लगती थीं। ऐसी धाराओं में पानी के फैलाव से ज़मीन को ताज़ी मिट्टी और काफ़ी मात्रा में पानी मिल जाता था जिससे ख़रीफ़ और रब्बी की जबर्दस्त पफ़सल होती थी, मगर यह सब छलावा साबित होता था जब कोसी की मुख्य धारा आकर इस इलाके को पूरी तरह उजाड़ देती थी। यह ध्यान देने की बात है कि 1923 से 1946 के बीच कोसी क्षेत्र में मलेरिया से 5,10,000, कालाज़ार से 2,10,000, हैजे से 60,000 तथा चेचक से 3,000 मौतें (कुल 7,83,000) हुईं।

कोसी से होने वली तबाहियों की दास्तान लिखने वाले बहुत से विद्वानों, चिन्तकों, और प्रशासकों जैसे डा- बुकानन हैमिल्टन, रॉबर्ट मॉन्टगुमरी मार्टिन, डब्लू- डब्लू- हन्टर, एल- एस- एस- ओमैली, विलियम ए- इंगलिस, एफ- सी- हर्स्ट, जे- इंगलिस, एफ- ए- शिलिंगफोर्ड, फर्गुसन आदि की उन्नीसवीं शताब्दी तथा बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ तक की एक लम्बी सूची है। बीसवीं शताब्दी के तीसरे दशक में जब कोसी पूरी तरह से उत्तर भागलपुर (आज का सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिला तथा भागलपुर जिले का नवगछिया अनुमण्डल) में प्रवेश कर गई थी और ज़मीन पर बरबादियों के नये-नये किस्से गढ़ रही थी उस समय गुलाब लाल दास, भूपेन्द्र नारायण मण्डल, ललितेश्वर मल्लिक, ब्रजेश्वर मल्लिक, स्वामी सहजानन्द सरस्वती, हरिनाथ मिश्र तथा राजेन्द्र मिश्र आदि ने कोसी नदी की समस्या को समझने और समझाने की दिशा में अथक प्रयास किया।

आज़ादी के बाद कोसी को नियंत्रित करने के लिए 1955 में कोसी नदी पर पूर्वी किनारे पर बीरपुर से कोपडि़या तक 125 किलोमीटर लम्बा तथा पश्चिमी किनारे पर नेपाल में भारदह से सहरसा में घोंघेपुर तक 126 किलोमीटर लम्बा तटबन्ध बनाने का काम शुरू हुआ जो कि लगभग 1963-64 तक पूरा कर लिया गया। बीरपुर में 1963 में एक बराज का निर्माण कर के पूर्वी कोसी मुख्य नहर बनाई गई जिससे 7-12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था। 1957 में पहली बार पश्चिमी कोसी नहर का शिलान्यास किया गया जिसके पूरा होने के बाद 3.25 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई होनी थी।

अगले अंश में हम कोसी की बाढ़ रोकने की रोचक कहानी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

कोसी नदी की यह जानकारी डॉ दिनेश कुमार मिश्र के अथक प्रयासों का नतीजा है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

koshi river(8) kosi river(14) कोसी नदी(19)

More

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

जड़ें बहुत गहरी हैं... 15 मार्च, 1967 का पटना से निकालने वाला सर्चलाइट अखबार पढ़ने को मिल गया। पहली बार राज्य में कॉंग्रेस को हरा कर विपक्ष की...
कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...
कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

केवल याद दिलाने के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेस वार्ता, 18 अक्टूबर, 1961, नई दिल्ली1961 में बिहार में बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मुंगे...
कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

नेपाल का पानी छोड़ना और बिहार की बाढ़बिहार में आम धारणा है कि यहाँ बाढ़ नेपाल द्वारा पानी छोड़ देने के कारण आती है। यह सच नहीं है पर इसकी स्वीकृ...
कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

चार साल पहले की पोस्ट1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथाउस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस ...
कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी तटबन्धों के बीच जीवन की शुरुआत - राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री लहटन चौधरी का बिहार विधानसभा में बयान-1959 तबसे अब तक कुछ भी तो नहीं बदला है...
कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

खबर है कि कल दोपहर तक कोसी में 6.81 लाख क्यूसेक पानी आने आने की आशंका है। मैं सिर्फ याद दिलाना चाहता हूँ कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवा...
कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल वहाँ न तो जलावन की व्यवस्था थी और न अनाज का ठिकाना।बिहार के भागलपुर जिले में कुरसेला के पास कोसी और गंगा का संगम होता ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल गंगा के उत्तरी बिहार में सुखाड़ या अकाल की चर्चा अजीब लग सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित माना जा...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy