Koshi River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी : छाड़न धाराएं

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

कोसी की छाड़न धाराओं के बारे में चर्चा दूसरी जगहों पर मिलती है अतः हम यहाँ उसके विस्तार में नहीं जाना चाहेगें और केवल इन धाराओं के बहाव के रास्तों के बारे में थोड़ी सी जानकारी लेंगे।

परमान या पनार धार-

यह कोसी की एकदम पूर्वी छोर पर बहने वाली धारा हुआ करती थी जिसकी मूल धारा नेपाल की सुरसर धार हुआ करती थी। पिछले वक्तों में परमान या पनार धार से पानी छलक कर महानन्दा में पहुँच जाया करता था। धीरे-धीरे सुरसर या कोसी से यह दोनों नदियाँ अलग हो गइंर् और इनका अपना-अपना जलग्रहण क्षेत्र भी अलग हो गया। अब यह नदियाँ मुक्त रूप से अपना पानी महानन्दा में ढाल देती हैं। आजकल अररिया से लगभग 55 कि0 मी0 दक्षिण में परमान दो धाराओं में विभकत्त हो जाती है। पूरब की ओर बहने वाली धारा का नामपरमान है और यह बागडोब के नीचे महानन्दा से संगम करती है तथा पश्चिम वाली धारा का नाम पनार है जो कि नीचे चल कर रीगा भी कहलाती है। पनार/रीगा झौआ रेल पुल के ऊपर महानन्दा से संगम करती है। कभी यह दोनों नदियाँ कोसी की धारा हुआ करती थीं।

भेंसना कोसी-

ऐसा अनुमान है कि सोलहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में कोसी पूर्णियाँ शहर के पूर्व में बहा करती थी और मनिहारी की ओर जाती थी। मनिहारी पहुँचने के ठीक पहले इसकी एक धारा कालिन्दी सेन जाकर मिल जाती थी जो कि गौड़ के पास गंगा से संगम करती थी। निचले क्षेत्रें में इस नदी की धारा को कमला भी कहते थे। देखें (प्प्प्)

कजरी/कारी या काली कोसी-

इस नदी की धारा को ऊपरी इलाकों में कमला भी कहते हैं तथा नेपाल में इसे कजली या कजरी नाम से पुकारते हैं। अकबर के समय (1556-1605) के बीच, कोसी इस धारा से होकर पूर्णियाँ शहर के पश्चिम से होकर बहने लगी थी। कोसी की इस धारा का नाम काली या कारी शायद इसलिए पड़ा कि यह कोसी की अकेली धारा है जिसका पानी साफ़ मगर गहरे रंग का हुआ करता था और इसका यह गुण 1889 तक रहा जबकि इसमें पहली बार मटमैले रंग के पानी का रेला आया। यह सन् 1731 में कोसी की मुख्य धारा थी और पूर्णियाँ जिले की पश्चिमी सीमा बनाती थी। कोसी की यह धारा, सम्भवतः मनिहारी के पास गंगा से जाकर मिल जाती थी और यह संगम स्थल भवानीपुर के पूरब में हुआ करता था। आज भी कारी कोसी कटिहार शहर के ठीक पश्चिम से लगे हुये बहती है और कटिहार-मनिहारी-तेजनारायणपुर रेल लाइन के पश्चिम में गंगा से संगम करती है।

दुलारदेई/सौरा कोसी-

कोसी की इस धार को सोंअरा धार, समरा धार या सउरा धार भी कहते हैं। दुलारदेई जिरवा गाँव के पास सौरा

से फूटी हुई एक धारा है जो कि पुराने पूर्णियाँ और पूर्णियाँ शहर के बीच से होकर गुज़रती थी।

कमला कोसी-

1731 में ही कोसी की एक दूसरी धारा कमला के नाम से जि़न्दा हुई और नीचे चल कर इस धारा ने कोसी धार (रेनेल के एटलस के मुताबिक काली कोसी) के रास्ते को अपना लिया। पूर्णियाँ इस धारा के पूरब में अवस्थित था जबकि उत्तर में धरमपुर इस धारा के पश्चिम में था।

लिबरी कोसी- ऊपर बताई गई कमला नदी की धारा से रानीगंज के दक्षिण में सन् 1770 में कोसी की एक नई धारा निकली जिसने नीचे चल कर पूर्णियाँ-बीरनगर मार्ग को पूर्णियाँ से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम में दीमा घाट के पास पार किया। लिबरी तथा बरहण्डी धारों से होती हुई अब कोसी ने नवाबगंज के दक्षिण में तथा काढ़ागोला से लगभग 22 कि0 मी0 पूरब में गंगा से संगम किया था। कोसी की इस धारा का स्वरूप लगभग 1807 तक बना रहा था।

धमदाहा कोसी- 

धमदाहा कोसी को ऊपरी इलाकों में फरैनी या फरियानी धार भी कहते हैं जिससे होकर कोसी 1807 से 1839 के बीच में बहती थी। डॉ- बुकानन हैमिल्टन ने पूर्णियाँ का जो नक्शा बनाया था और उसमें कोसी की जो स्थिति दिखाई थी वह लच्छा/ फरैनी धार और धमदाहा कोसी का ही प्रवाह मार्ग था। यह नदी असम-बंगाल स्टेट रेलवे के देवीगंज स्टेशन और नाथनगर के बीच से होकर बहती थी और काढ़ागोला के पास गंगा में जाकर मिल जाया करती थी। पूर्णियाँ-मधेपुरा रेल खण्ड के सरसी और बनमनखी स्टेशनों के बीच होकर गुज़रने वाली कोसी की यह पुरानी धारा फरैनी एक अन्य धारा लच्छा धार से संगम करने के बाद रेलवे लाइन को पार करती है और धमदाहा थाने में प्रवेश करती है। 

हिरन कोसी- 

सन् 1840 से 1847 के बीच कोसी सुरसर धार-मोगल धार-गुलेला धार-हिरन धार के रास्ते धमदाहा थाने के पश्चिम से होकर बहती थी जो कि पूर्णियाँ से प्रायः 48 किलोमीटर के फ़ासले पर थी। नदी की यह धारा प्रायः 1873 तक चालू रही। कर्नल हेग के अनुसार 1844 से 1876 के बीच नदी की यह धारा भारत नेपाल सीमा पर प्रायः 3-2 कि.मी. पश्चिम की ओर खिसक गई थी जबकि निचले इलाकों में यह विस्थापन प्रायः 6-4 कि.मी. से 9-6 कि.मी. हो गया था। सन् 1870 के आसपास कोसी ने पश्चिम की तरफधाराएं बनाना शुरू कर दिया था और लगभग सन् 1873 में कोसी ने धौस वाला रास्ता अपना लिया था।

धौस कोसी-

कोसी की यह धारा सुरसर धार, सुपहना धार, तथा धौस धार से होकर बहती थी। इस मार्ग से हो कर यह नदी (1873-93) के बीच लगभग बीस वर्षों तक बहती रही। सन् 1873 की बाढ़ में सुपौल के उत्तर-पूर्वी कोने पर अवस्थित कस्बा नाथनगर पूरी तरह तबाह और बरबाद हो गया था। कोसी की धारा बदल कर नाथनगर कस्बे के पश्चिम चली गई जबकि सन् 1850 तक कोसी कस्बे से कई किलोमीटर पूरब में बहा करती थी। ‘पिछले तरकीबन पच्चीस साल में यह नदी लगभग 32 कि.मी. चौड़े क्षेत्र पर फैल गई है जिससे बहुत ही उपजाऊ खेत बालू के मैदान बन गये हैं। फैक्टरियाँ, खेत, गाँव उजड़ गये हैं और पूरे इलाके का चेहरा ही बदल गया है। जहाँ पहले उत्पादक ज़मीन थी वहाँ अब बालू के मैदान या दलदल बन कर रह गया है।’ धौस पश्चिम की ओर खिसक कर घोगरी से मिल से गई और दोनों की संयुत्तफ़ धारा कुरसेला के पास जाकर गंगा से मिल जाती थी। 

लोरन कोसी- 

सन् 1893 से लेकर 1921 के बीच में कोसी गोराबे धार, लोरन धार, हरेली धार तथा मिर्चा धार होकर कुरसेला के पास गंगा से संगम करती थी। यह पहला मौका था जब कि चतरा के पास के ऊपरी इलाकों में ही कोसी ने दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रुख़ कर लिया था। ऊपरी क्षेत्रें में इस दौरान कोसी ने थलना धार और हइया धार वाला रास्ता दख़ल कर लिया था। कर्नल हेग के मुताबिक सन् 1891 में एक बार ऐसा मौका आया जब कि लगा कि कोसी चतरा के पास से पूरब की ओर रुख़ कर रही है और पूर्णियाँ शहर पर ख़तरा मंडराता हुआ दिखाई पड़ने लगा, पर ऐसा हुआ नहीं। सन् 1897 में जरूर ही कोसी फिर पश्चिम की ओर तराई के इलाके में मुड़ी जिससे फारबिसगंज और अंचरा घाट के बीच रेलवे लाइन बनाने की कोशिश छोड़ देनी पड़ी।

धंसान कोसी- 

सन् 1922 में चतरा के दक्षिण-पश्चिम में कोसी की धारा और ज़्यादा दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुड़ गई और मुख्य धारा तब भारतीय सीमा में बगिया घाट के पास से होकर बहने लगी। इस बार कोसी ने बोगला नदी होते हुये धंसान धार, चिलौनी धार, भेंगा धार और बलुआहा धार वाला रास्ता अखि़्तयार कर लिया। सुपौल जिले का प्रतापगंज बाजार जो कि कभी कोसी के पूर्वी किनारे पर अवस्थित था, जल्दी ही उससे 16 कि.मी. पूरब में चला गया।

तिलावे कोसी- 

1926 में चतरा के नीचे कोसी एक बार फिर पश्चिम में खिसक गई और बेरदा तथा तिलावे धार के रास्ते से बहने लगी। कुसहा घाट तथा भीमनगर जो कि पहले कोसी से लगभग 16 कि.मी. के फ़ासले पर थे, अब कोसी ठीक उनके पूरब से होकर बहती थी। अब सहरसा कोसी के पश्चिमी किनारे पर आ गया था और मधेपुरा नदी से काफ़ी दूर चला गया था।

धेमुरा धार- 

लगभग 1930 में कोसी ने धेमुरा धार वाला रास्ता पकड़ लिया और सुपौल के दक्षिण सहरसा-सुपौल रेल लाइन को भी पार कर लिया। उस समय भपटियाही कोसी के किनारे पर लगभग दो किलोमीटर पश्चिम में अवस्थित था। इसी बीच 1934 में बिहार का प्रलयंकारी भूकम्प आया जिसकी वज़ह से नदियों की धाराओं में बड़े परिवर्तन आये। कोसी की बहुत सी नई धाराएं बह निकलीं पर मुख्य धारा बनी पुरइन धार या पुरैनी धार होकर जो कि सुपौल-सहरसा मार्ग के लगभग साथ-साथ चलती थी। इसी दौरान सुपौल-भपटियाही रेल मार्ग भी टूट गया था।

सोहराइन कोसी-

1936 में कोसी की धारा में हनुमान नगर के नीचे एक बार फिर परिवर्तन आया। यह नदी तब ऊपर गोंजा नदी, बीच में बैंती नदी और नीचे के इलाकों में सोहराइन धार से होकर बहने लगी थी। कोसी के इसी प्रवाह के दौरान निर्मली-भपटियाही रेल लाइन/पुल पर बड़ा बुरा असर पड़ा और इस रेल लाइन का कुछ हिस्सा बह गया। इस रेल-मार्ग के बह जाने से आज़ादी के आन्दोलन में लगे संग्रामियों को आने-जाने में असुविधा होने लगी। यह ब्रिटिश हुकूमत के अनुकूल पड़ता था और निर्मली उसने रेल-लाइन तथा पुल की मरम्मत नहीं कारवाई और उसे बह जाने दिया। उसके बाद से इस मार्ग पर आवाजाही बन्द है। और भपटियाही के बीच स्थित रेहडि़या रेल स्टेशन कुछ वर्ष पहले छत तक कोसी नदी के बालू के अन्दर दबा हुआ था। अब इसका कोई पता नहीं मिलता। 1948 के बाद से कोसी अपनी वर्तमान धारा से होकर बह रही है। फिलहाल डगमारा को भपटियाही से जोड़ते हुये एक नये पुल का निर्माण शुरू हुआ है। 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क-सह-रेल पुल का शिलान्यास किया। पानी की निकासी के लिए 2 किलोमीटर लम्बे मार्ग वाले पुल का निर्माण 2007 तक पूरा कर लिए जाने का अनुमान है।

तिलयुगा- 

इसे त्रियुगा भी कहते हैं जिसके बारे में महाविष्णु पुराण के मिथिला खण्ड में चर्चा हुई है। वैसे तो तिलयुगा अपने आप में एक स्वतंत्र नदी है जो कि हिमालय की चूरे पर्वतमाला से निकलती है और राज बिराज होते हुये बिहार में प्रवेश करती है तथा सुपौल जिले के कुनौली, कमलपुर, डगमारा, सिकरहट्टा, दिघिया तथा दुधैला आदि गाँवों से हो कर गुज़रती है। इस समय कोसी के पश्चिमी तटबन्ध के 22-6 कि.मी. पर तिलयुगा के पश्चिमी तट पर महादेव मठ नाम का बड़ा प्रसिद्ध गाँव है जिसे असुरगढ़ भी कहते हैं और यह एक ऐतिहासिक स्थान है। उसके बाद तिलयुगा निर्मली, रसुआर, धाबघाट, कदमाहा, सिसौनी, बरहरा, मनोहर पट्टी तथा खोंखनाहा गाँवों के पूरब परसा-माधो और सिसवा के पश्चिम से होती हुई कोसी की बैती धार से संगम कर लेती थी। कोसी नदी पर 1955 में तटबन्ध बनाने का काम शुरू हुआ और महादेव मठ के बाद तिलयुगा निर्मली के पास ही कोसी से मिलने को मजबूर हो गई। 

कोसी की धारा 1942 में हनुमान नगर के पास तिलयुगा की ओर मुड़ी थी और 1948 तक तिलयुगा ही कोसी की मुख्य धारा बनी हुई थी। कोसी पर तटबन्ध बनने के बाद अब इसका एक बड़ा हिस्सा तटबन्ध के अन्दर चला गया है और यह नदी अब कोसी की धाराओं के गुच्छे में शामिल हो गई है।

कोसी नदी की यह जानकारी डॉ दिनेश कुमार मिश्र के अथक प्रयासों का नतीजा है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

Koshi river(4) kosi river(14) कोसी नदी(19)

More

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

कोसी नदी अपडेट - बावन बीघा के किसानों की कहानी: एक महीने की भागदौड़, फिर भी हाथ खाली

जड़ें बहुत गहरी हैं... 15 मार्च, 1967 का पटना से निकालने वाला सर्चलाइट अखबार पढ़ने को मिल गया। पहली बार राज्य में कॉंग्रेस को हरा कर विपक्ष की...
कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

कोसी नदी अपडेट - रिपोर्ट के साये में छिपा सच और तथ्य, कोसी नदी: बाढ़, अकाल और टूटे हुए सपने

बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल पर कुछ लिखने की घृष्टता करना मेरा शौक है, पर आज बड़े बुझे मन से कलम उठा रहा हूं।बिहार की बाढ़, सूखे और अकाल का इ...
कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

कोसी नदी अपडेट - प्राकृतिक आपदाएँ और प्रशासनिक उदासीनता: बाढ़, सूखा और नीति की चुनौतियाँ

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...
कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

कोसी नदी अपडेट - समुद्र जैसा बिहार: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1961 की प्रेस वार्ता

केवल याद दिलाने के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेस वार्ता, 18 अक्टूबर, 1961, नई दिल्ली1961 में बिहार में बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मुंगे...
कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

कोसी नदी अपडेट - सीमा पार जल विवाद, मिथकों से परे सच की तलाश

नेपाल का पानी छोड़ना और बिहार की बाढ़बिहार में आम धारणा है कि यहाँ बाढ़ नेपाल द्वारा पानी छोड़ देने के कारण आती है। यह सच नहीं है पर इसकी स्वीकृ...
कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

चार साल पहले की पोस्ट1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथाउस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस ...
कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी नदी अपडेट - तटबंधों के बीच की पीड़ा: क्या बदला, क्या नहीं?

कोसी तटबन्धों के बीच जीवन की शुरुआत - राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री लहटन चौधरी का बिहार विधानसभा में बयान-1959 तबसे अब तक कुछ भी तो नहीं बदला है...
कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

कोसी नदी अपडेट - कोसी तटबंधों के भीतर की जिंदगी और चुनौती

खबर है कि कल दोपहर तक कोसी में 6.81 लाख क्यूसेक पानी आने आने की आशंका है। मैं सिर्फ याद दिलाना चाहता हूँ कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवा...
कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

कोसी नदी अपडेट - भूसे की नाव और सत्तू का सहारा: 1971 की कोसी बाढ़ का सच

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल वहाँ न तो जलावन की व्यवस्था थी और न अनाज का ठिकाना।बिहार के भागलपुर जिले में कुरसेला के पास कोसी और गंगा का संगम होता ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

कोसी नदी अपडेट - बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल, जब बाढ़ में तैरते धान ने अकाल को मात दी

बिहार-बाढ़-सुखाड़-अकाल गंगा के उत्तरी बिहार में सुखाड़ या अकाल की चर्चा अजीब लग सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित माना जा...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

कोसी नदी अपडेट - 1973 में सहरसा में बाढ़-सुखाड़-अकाल

सहरसा में कोसी के किनारे जबरदस्त सूखा पड़ जाये, यह सुनने में असंभव सा लगता है। पर यह हुआ था और वह इसलिए भी हुआ क्योंकि 1972 में भी वर्षा कुछ ...
कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

कोसी नदी अपडेट - यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?

यह चंगेज़ खाँ की हुकूमत नहीं है तो और क्या है?1961 की चंपारण के धनहा थाने की घटना है। उस साल गंडक नदी का पानी जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

कोसी नदी अपडेट - बिहार की प्रस्तावित कोसी-मेची लिंक

आज (14 अगस्त, 2024) के दैनिक हिन्दुस्तान में मेरे नाम से 'कोसी से मेची तक जुड जायेंगी बारह नदियाँ' शीर्षक से एक लेख छपा है जिसे पढने से ऐसा ...
कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

कोसी नदी अपडेट - हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी

हमारे गाँव कठडूमर की कुछ जमीन कटाव में चली गयी, कुछ बालू बुर्ज हो गयी।कोसी तटबंधों के बीच का गाँवकोसी तटबन्धों के बीच एक गाँव है कठडूमर जो स...
कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

कोसी नदी अपडेट - रोहिणी नक्षत्र से हथिया नक्षत्र तक बाढ़ पर बहस और फिर शान्ति

22 सितंबर, 1954 के दिन बिहार विधानसभा में तत्कालीन वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह का बिहार अप्रोप्रीऐशन बिल पर भाषण चल रहा था, जिसमें उन्ह...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, रोहतास और कैमूर जिलों पर प्रभाव (1966-67)

1966-67 में बिहार में भयंकर अकाल पड़ गया था जो सरकार द्वारा घोषित भी किया गया था। इसकी भयावह कहानियां राज्य के बहुत से हिस्सों से सुनने में आ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

कोसी नदी अपडेट - बिहार विधानसभा में श्री परमेश्वर कुँवर का सर्वकालिक भाषण (1968)

परमेश्वर कुंवर का बिहार विधानसभा में सर्वकालिक भाषण (1968) जो 56 साल पहले दिया गया था। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, चाहे गैर-कांग्रेसी सरका...
कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

कोसी नदी अपडेट - पर्यावरण दिवस पर विशेष, प्रकृति से संघर्ष या समन्वय?

महाभारत का एक प्रसंग है कि युद्ध के बाद पितामह भीष्म सर-शैया पर लेटे हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पास पांडव राजनीति सीखने के...
कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

कोसी नदी अपडेट - 1967 का बिहार का अकाल और विधानसभा में हुई दिलचस्प बहस

आजादी के बीस साल बाद बिहार में पहली बार 5 मार्च, 1967 के दिन एक गैर-कॉन्ग्रेसी सरकार का गठन हुआ और महामाया प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने। यह ऐ...
कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

कोसी नदी अपडेट - अगर वह नाव की रस्सी छोड़ देता तो हम लोगों का क्या होता, यह सोच कर डर लगता है

बाढ़ की सच्चाई के विषय में मैंने श्रीमती पद्मश्री उषा किरण खान जी से बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और, वह कहती हैं। "एक विचित्र अनुभव है मेरा।...
कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

कोसी नदी अपडेट - स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान जी की जुबानी, 1976 बेगूसराय बाढ़ की कहानी

स्मृतिशेष पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खानबाढ़ की सच्चाई जानने के लिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एक संस्मरण और- यह 1976 की बेगूसराय की बाढ़ की ...
कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

कोसी नदी अपडेट - कितनी बड़ी त्रासदी है यह..जिसके पास घर नहीं हैं उसका पता है सुल्तान पैलेस

भावपूर्ण श्रद्धांजलिपद्मश्री डॉ श्रीमती उषा किरण खान से 2020 में हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।“जिसके पास घर नहीं हैं उसका...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, हजारीबाग और पलामू जिलों पर प्रभाव -1967

बिहार में स्वतंत्र भारत में पहला घोषित अकाल 1966-67 में पड़ा था, जिसका सर्वाधिक प्रभाव गया, हजारीबाग और पलामू जिलों पर पड़ा था। इसके बारे में ...
कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार ...
कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

कोसी नदी अपडेट - बेगूसराय के मधुरापुर गाँव का भीषण अग्निकांड-1966

1966 बिहार में आपदा के इतिहास में अकाल के नाम से मशहूर है, पर अकाल पड़ने के पहले राज्य में आगलगी की घटनायें कुछ ज्यादा ही हुई थीं। अप्रैल मही...
कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

कोसी नदी अपडेट - निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन में रखे गए प्रस्ताव

फिर वही सत्तर साल का सवाल उठता है। निर्मली के कोसी पीड़ितों के सम्मलेन (5 और 6 अप्रैल 1947) के बारे में कोसी समस्या में रुचि रखने वाले आप जै...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्र...
कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

कोसी नदी अपडेट - 1958 में बिहार अकाल, मुंगेर जिले में फरदा दियारे में लगी आग

बिहार: बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आग पानी में लगी...1958 की बात है। मुंगेर जिले के जून महीने के पहले सप्ताह में फरदा दियारे में लगी आग की वजह से पू...
कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958 आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से 1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जान...
कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

कोसी नदी अपडेट - 1973 में बिहार अकाल, विधानसभा में श्री भोला प्रसाद सिंह के भाषण के कुछ अंश

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1973 1973 में बिहार में अकाल घोषित तो नहीं हुआ था पर परिस्थितियाँ किसी भी तरह उससे कम नहीं थीं। इसी मसले पर श्री भोला ...
कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था ...
कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा, 1954 की दरभंगा बाढ़ पर स्व पंडित जी से हुई चर्चा के अंश

श्रद्धांजलि पं. गोविन्द झा जी पंडित गोविंद झा अब नहीं रहे पर आज से कोई तीन साल पहले उन्होंने मुझे 1954 की दरभंगा की बाढ़ के बारे में काफी कु...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, समस्तीपुर के साख मोहन गांव की तबाही-1963

दरभंगा जिले के समस्तीपुर सब-डिवीज़न के दलसिंहसराय अंचल में पिछले दिनों की भयंकर वर्षा से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में धान और मकई की फसल को भा...
कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल (1963), जितिया का वह पर्व जब लखीसराय का महिसौरा गांव उजड़ गया था

(साभार: सर्व श्री सरोज कुमार सिंह, सुभाष दुबे, प्रवीर प्रवाह)महिसौरा गाँव बिहार के लखीसराय जिले के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है। यह तीन तरफ से ...
कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

कोसी नदी अपडेट - महेन्द्रपुर (बेगूसराय) गाँव का कटाव 1962-63, आर्यावर्त-पटना, अगस्त-सितंबर (1963) की खबर

यूं तो महेन्द्रपुर गाँव को गंगा ने 1962 में ही काटना शुरू कर दिया था, पर इस गांव में 1963 के अगस्त माह में अचानक कटाव तेज हो गया था और पिछले...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना

बिहार -बाढ़-सुखाड़-अकालबिहार के उपर्युक्त विषय पर लिखते समय मुझे मुजफ्फरपुर में 1962 में घटी एक हृदय विदारक नौका दुर्घटना की जानकारी मिली, ज...
कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

कोसी नदी अपडेट - पटना राइस से जुड़ी बेहद अहम जानकारी, जो बासमती को देता था टक्कर

बासमती नहीं, पटना राइसकहते हैं कि बिहार के नालन्दा जिले के हिलसा इलाके से पिछली शताब्दी में पटना राइस के नाम से के चावल की किस्म लन्दन निर्य...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया (अन्तिम किस्त)

बड़हिया के श्री कृष्ण मोहन सिंह से हुई मेरी बातचीतउस समय यहां पक्के मकान तो बहुत कम थे। मिट्टी के गारे और पकाई गयी ईंटों के मकान जरूर थे। मि...
कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

कोसी नदी अपडेट - बिहार में नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटना, 1968 में कोसी के दाहिने तटबंध के टूटने की कहानी

नहरों और नदियों के तटबन्धों का टूटनाकल मेरे एक मित्र ने मुझे खबर भेजी है कि गंडक नहर का बांध टूट गया और आधिकारिक तौर पर यह बताया गया के चूहो...
कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेख...
कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

कोसी नदी अपडेट - मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानी

मंगरौनी और कछुआ गांव के आगे दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के उजान गांव की कहानीलेखक ने 1965 की कमला-बलान के पुल के दूसरी तरफ की बाढ़ के बारे ...
कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

कोसी नदी अपडेट - विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़

विवाह लग्न का अन्तिम दिन और बिहार की 1965 की बाढ़बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी सब-डिविज़न में जुलाई, 1965 के पहले पखवाड़े में भीषण बाढ़ आयी थी...
कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकालबीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंशहमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले ...
कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

कोसी नदी अपडेट - 1960 का बिहार का सुखाड़ और उसके दुष्प्रभाव

एक सुखाड़ यह भी - 1960पूर्णिया के कटिहार सब-डिवीजन में मई महीने में लगभग तीन चौथाई कुएं सूख चुके थे और अब उनमें से पानी के बदले कीचड़ ही निक...
कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

कोसी नदी अपडेट - 1957 में बिहार में पानी के लिए खूनी संघर्ष

पानी के लिये ख़ूनी संघर्ष- बिहार 19571957 में हथिया नक्षत्र का पानी न बरसने से शाहबाद जिले में फसल को बचाने के क्रम में पानी के उपयोग को लेक...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy